लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने 'ग्रीन' आतिशबाजी की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: October 15, 2021 22:28 IST

Open in App

जयपुर, 15 अक्टूबर राजस्थान सरकार ने एनसीआर क्षेत्र के अलावा पूरे राज्य में 'ग्रीन' आतिशबाजी की मंजूरी शुक्रवार को दे दी। राज्य के गृह विभाग ने राज्य में आतिशबाजी की बिक्री को लेकर संशोधित परामर्श जारी किया है जिसमें यह अनुमति दी गई है।

परामर्श के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिति, उच्चतम न्यायालय व राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्णय को ध्यान में रखते हुए यह संशोधित परामर्श जारी किया जा रहा है।

इसके अनुसार,' एनसीआर क्षेत्र को छोड़ते हुए संपूर्ण राजस्थान में केवल ग्रीन आतिशबाजी को बेचने व चलाने की अनुमति होगी।'

वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर में आतिशबाजी बेचने व चलाने पर प्रतिबंध रहेगा।

इसके अनुसार ग्रीन आतिशबाजी को दीवाली, गुरुपर्व, व अन्य त्योहार पर रात आठ से दस बजे तक, छठ पर्व पर प्रात: छह से आठ बजे तक, क्रिसमस व नयू ईयर पर रात 11.55 बजे से आधी रात बाद 12.30 बजे तक चलाने की अनुमति होगी।

इसके अनुसार ग्रीन आतिशबाजी की पहचान आतिशबाजी के प्रत्यके बॉक्स पर नीरी द्वारा जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 30 सितंबर को एक परामर्श जारी कर राज्य में एक अक्टूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक सभी प्रकार की आतिशबाजी को बेचने व चलाने पर प्रतिबंध लागू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर