लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने 'ग्रीन' आतिशबाजी की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: October 16, 2021 00:09 IST

Open in App

जयपुर, 15 अक्टूबर राजस्थान सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) क्षेत्र के अलावा पूरे राज्य में दीपावली पर दो घंटे 'ग्रीन' पटाखे चलाने की अनुमति दी है। इसके साथ ही गुरूपर्व, छठपर्व, क्रिसमस और नववर्ष पर भी सीमित अवधि में 'ग्रीन' पटाखे चलाए जा सकेंगे।

राज्य गृह विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार दीपावली की रात आठ बजे से दस बजे तक 'ग्रीन' आतिशबाजी की जा सकेगी।

इसी तरह क्रिसमस एवं नव वर्ष पर रात्रि 11.55 से रात्रि 12.30 बजे, गुरू पर्व पर रात्रि आठ से रात्रि 10 बजे तक तथा छठ पर्व पर सुबह छह से सुबह आठ बजे तक ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि अन्य त्योहारों पर आतिशबाजी के संबंध में गृह विभाग अलग से दिशा-निर्देश जारी करेगा।

इसके अनुसार, ‘‘एनसीआर क्षेत्र को छोड़ते हुए संपूर्ण राजस्थान में केवल ग्रीन आतिशबाजी को बेचने और चलाने की अनुमति होगी।’’ वहीं एनसीआर में पटाखों को बेचने और चलाने पर प्रतिबंध रहेगा।

आदेश के अनुसार उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए गृह विभाग ने अधिकतम छूट देते हुए ग्रीन पटाखों को चलाने की अनुमति दी है।

'ग्रीन' पटाखों का प्रमाणन केंद्र सरकार की एजेंसी सीएसआईआर-नीरी के द्वारा किया जाता है। राज्य में 12 पटाखा उत्पादकों को यह प्रमाण-पत्र दिया जा चुका है।

इसके अनुसार 'ग्रीन' पटाखों से प्रदूषण अन्य सामान्य पटाखों की तुलना में कम होता है। ग्रीन श्रेणी में आने वाले पटाखों के लिए उत्पादक को एक सर्टिफिकेट 'नीरी' द्वारा दिया जाता है । पटाखों के डिब्बों पर नीरी का हरे रंग का लोगो और क्यू आर कोड होता है, जिसे स्केन कर ग्रीन पटाखों की पहचान की जा सकती है।

गृह विभाग के आदेश के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिति, उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्णय को ध्यान में रखते हुए यह संशोधित परामर्श जारी किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 30 सितंबर को एक परामर्श जारी कर राज्य में एक अक्टूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक सभी प्रकार के पटाखों को बेचने और चलाने पर प्रतिबंध लागू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल