लाइव न्यूज़ :

स्वाइन फ्लू की चपेट में आए राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 6, 2018 09:40 IST

स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए केंद्र और राज्य सरकारें पूरे प्रयास कर रही हैं। लेकिन फिर भी इसकी चपेट हर साल बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली (6 मार्च): स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए केंद्र और राज्य सरकारें पूरे प्रयास कर रही हैं। लेकिन फिर भी इसकी चपेट हर साल बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। ऐसे में अब इसकी चपेट में आए हैं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह। उनकी इस बीमारी की पुष्टि जांच के बाद की गई है। 

खबर के अनुसार  कल्याण सिंह स्पाइन फ्लू  की पुष्टि जयपुर के राजभवन में डॉक्टरों की टीम ने चेकअप के बाद की है।  राजस्थान के एसएमएस अस्पताल में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद राजयपाल को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया जहां उनकी एच1एन1 वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

बीमारी का पता लगने के बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। सोमवार रात 11 बजे विशेष विमान से राज्यपाल कल्याण सिंह को दिल्ली लाया गया है। सूत्रों ने बताया कि रात में ही दिल्ली में अपोलो अस्पताल की टीम ने राज्यपाल के नए सिरे से सैंपल लिए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिला पाई है।

वहीं, जयपुर राजभवन सहित चिकित्सा विभाग के तमाम अधिकारी राज्यपाल को स्वाइन फ्लू की पुष्टि करने से नहीं दे रहे हैं साथ ही किसी भी प्रकार का बयान भी नहीं दे रहे हैं। वहीं,सोमवार को राजस्थान विधानसभा में कल्याण सिंह की मेडिकल रिपोर्ट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बीते साल राजस्थान में स्वाइन फ्लू से एक मौत हुई थी। 2015 में 43 लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया