लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: परीक्षा तिथि बढ़वाने के लिए 4 दिन से छात्राएं टंकी पर, 2 बार छिड़क चुकी हैं पेट्रोल

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 3, 2020 06:29 IST

टंकी के आसपास जहां 100 परीक्षार्थी हैं, वहीं 200 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद हैं। प्रशासन ने पुलिस, स्नार्गल लैडर, दो दमकल, जाल आदि की तैयारी कर रखी है।

Open in App

राजस्थान में व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर दो छात्राएं पिछले चार दिनों से पानी की टंकी पर चढ़ी हुई हैं और अभी तक नहीं उतरीं। परीक्षा 3 से 13 जनवरी तक होनी है। ग्रुप ए के परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए निकल गए हैं। राज्यसभा सांसद किरोडीलाल मीणा और परिजनों की समझााइश के प्रयास भी सफल नहीं हो पाए हैं।  

पुलिस और प्रशासन की ओर से उन्हें उतारने की पूरी तैयारी है। आज पुलिस उन्हें कभी भी उतार सकती है। छात्राएं अपनी जिद पर अड़ी हैं। उनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, वे नहीं उतरेंगी। टंकी के आसपास जहां 100 परीक्षार्थी हैं, वहीं 200 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद हैं। प्रशासन ने पुलिस, स्नार्गल लैडर, दो दमकल, जाल आदि की तैयारी कर रखी है।

छात्राओं को नीचे उतारने के लिए छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल को सरकार ने वार्ता के लिए देर रात बुलाया। वापस आकर छात्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास पर मामले को लेकर चर्चा हुई। जहां छात्राओं को टंकी से उतारने की बात कही गई। आज मुख्यमंत्री से चर्चा हो सकती है।

टॅग्स :राजस्थानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया