लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : गहलोत ने राज्य को यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: December 10, 2021 21:46 IST

Open in App

जयपुर, 10 दिसम्बर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख कर प्रदेश में किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया मुहैया कराने का आग्रह किया है।

राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार गहलोत ने स्वीकृत आवंटन के अनुपात में प्रदेश को यूरिया की अपर्याप्त आपूर्ति की ओर प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया है।

इससे पहल, मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने भी केन्द्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को पत्र लिखकर एवं टेलीफोन पर वार्ता कर राज्य को यूरिया की आपूर्ति बढ़ाने हेतु आग्रह किया था।

प्रमुख शासन सचिव, कृषि भी केन्द्रीय उर्वरक मंत्रालय जाकर यूरिया की कम आपूर्ति के कारण प्रदेश के किसानों को आ रही कठिनाइयों से अवगत करा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में रबी मौसम के दौरान सामान्यतः 90 से 95 लाख हैक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई होती है, जिसके लिए 13.50 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की आवश्यकता रहती है। इस वर्ष सितम्बर महीने के अन्त में अच्छी वर्षा होने की वजह से सरसों एवं चने की बुवाई अधिक क्षेत्र में हुई है, जिसके चलते इस बार बुवाई क्षेत्र 1 करोड़ हैक्टेयर रहने का अनुमान है। इस वजह से राज्य में यूरिया की मांग 13.50 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 14.50 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे