लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कैदियों के भागने में मदद करने को लेकर फलौदी कारागार के चार अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: April 6, 2021 23:12 IST

Open in App

जोधपुर (राजस्थान) ,छह अप्रैल राजस्थान में जोधपुर के फलौदी उप- कारागार से 16 कैदियों के भागने में मदद करने को लेकर मंगलवार को जेल अधीक्षक समेत चार अधिकारी निलंबित कर दिये गये।

जोधपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक (कारागार) सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सोमवार रात कैदियों के भागने में फलौदी उप-कारागार के चार अधिकारियों की भूमिका की प्राथमिक जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

शेखावत ने बताया कि घटना के वक्त चारों ही अधिकारी ड्यूटी पर थे और उन्होंने यह कहानी गढ़ी कि कैदी उनकी आखों में मिर्च पाऊडर झोंकने के बाद भाग गये।

उन्होंने कहा कि चारों अधिकारियों को कैदियों के भागने में मदद करने के अलावा लापरवाही बरतने के आरोपों में निलंबित किया गया है।

महानिदेशक (कारागार)राजीव दासोत ने कहा, ‘‘ यह गंभीर घटना है और विभाग उन लोगों की जवाबदेही सुनिश्चित करेगा, जो इसके लिए जिम्मेदार हैं।’’

उन्होंने कहा कि विभाग जांच में सहयोग और फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस के संपर्क में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब