लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : 14 साल के विशाल के अंगदान से खिलीं चार जिंदगियां

By भाषा | Updated: February 2, 2021 19:20 IST

Open in App

जयपुर, दो फरवरी राजस्थान में 14 साल के एक किशोर विशाल के अंगदान से चार लोगों को नयी जिंदगी मिली है। एक हादसे में गंभीर रूप से घायल विशाल को 'ब्रेन डैड' घोषित कर दिया गया जिसके बाद उसके परिजनों ने अंगदान का फैसला किया।

सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुधीर भंडारी ने बताया कि दोनों किडनी का सवाई मानसिंह चिकित्सालय में जबकि लीवर का महात्मा गांधी अस्पताल में प्रत्यारोपित किया गया। उन्होंने बताया कि वहीं ह्रदय व फेफड़े चेन्नई के अपोलो अस्पताल में 46 वर्षीय महिला को प्रत्यारोपित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ह्रदय व फेफड़ों को सोमवार देर रात तीन बजे ग्रीन कॉरिडोर की सहायता से सवाई मानसिंह अस्पताल से हवाई अड्डा पहुंचाया गया।

गौरतलब है कि जयपुर के पास बस्सी का रहने वाला विशाल 26 जनवरी अपने तीन दोस्तों के साथ बाईक से जा रहा था कि उसके आगे चल रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये, जिससे यह बस से टकरा गई तथा हेलमेट ना पहनने की वजह से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया और डाक्टरों ने 31 जनवरी को हालत नाजुक होने के कारण परीक्षण किए गए और विशाल को 'ब्रेन डैड' घोषित कर दिया गया।

डॉक्टरों द्वारा परिजनों को समझाने बुझाने के बाद परिवार के सदस्य विशाल के अंगदान करने पर सहमत हो गए।

राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने इस फैसले के लिए विशाल के परिजनों का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि अंगदान को सबसे बड़ा दान बताया और कहा कि एक व्यक्ति अंगदान कर कई लोगों की जिंदगियां बचा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित