लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : 14 साल के विशाल के अंगदान से खिलीं चार जिंदगियां

By भाषा | Updated: February 2, 2021 19:36 IST

Open in App

जयपुर, दो फरवरी राजस्थान में 14 साल के एक किशोर विशाल के अंगदान से चार लोगों को नयी जिंदगी मिली है। एक हादसे में गंभीर रूप से घायल विशाल को 'ब्रेन डेड' घोषित कर दिया गया जिसके बाद उसके परिजनों ने अंगदान का फैसला किया।

सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुधीर भंडारी ने बताया कि दोनों किडनी का सवाई मानसिंह चिकित्सालय में जबकि लीवर का महात्मा गांधी अस्पताल में प्रतिरोपण किया गया। उन्होंने बताया कि वहीं ह्रदय व फेफड़े चेन्नई के अपोलो अस्पताल में 46 वर्षीय महिला को प्रतिरोपित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ह्रदय व फेफड़ों को सोमवार देर रात तीन बजे ग्रीन कॉरिडोर की सहायता से सवाई मानसिंह अस्पताल से हवाई अड्डा पहुंचाया गया।

गौरतलब है कि जयपुर के पास बस्सी का रहने वाला विशाल 26 जनवरी अपने तीन दोस्तों के साथ बाईक से जा रहा था कि उसके आगे चल रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये, जिससे यह बस से टकरा गई तथा हेलमेट ना पहनने की वजह से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया और डाक्टरों ने 31 जनवरी को हालत नाजुक होने के कारण परीक्षण किए गए और विशाल को 'ब्रेन डेड' घोषित कर दिया गया।

डॉक्टरों द्वारा परिजनों को समझाने बुझाने के बाद परिवार के सदस्य विशाल के अंगदान करने पर सहमत हो गए।

राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने इस फैसले के लिए विशाल के परिजनों का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि अंगदान को सबसे बड़ा दान बताया और कहा कि एक व्यक्ति अंगदान कर कई लोगों की जिंदगियां बचा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos