लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : पूर्व विधायक जगत सिंह की भाजपा में वापसी

By भाषा | Updated: August 14, 2021 20:49 IST

Open in App

जयपुर, 14 अगस्त पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री नटवर सिंह के पुत्र व दो बार विधायक निर्वाचित हुए जगत सिंह शनिवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जगत सिंह को पार्टी का दुपट्‌टा पहनाया।

उल्लेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर जगत सिंह ने भाजपा छोड़ दी। 2019 में उन्होंने रामगढ़ सीट से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा। हालांकि इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव बाद में हुआ था।

सिंह लगभग ढाई साल बाद भाजपा में लौटे हैं और पार्टी उनके आने से भरतपुर इलाके में अपनी स्थिति मजबूत होने की उम्मीद कर रही है। भाजपा में औपचारिक वापसी के बाद सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, दुनियाभर में लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिये मजबूती से कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि, भरतपुर से लेकर पूर्वी राजस्थान व राज्य भर में भाजपा की मजबूती के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा 6 जिलों में आगामी जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों में बहुमत के साथ बोर्ड बनाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू