लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पूर्व मंत्री मदेरणा का निधन

By भाषा | Updated: October 17, 2021 10:49 IST

Open in App

जयपुर, अक्टूबर राजस्थान के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता महिपाल मदेरणा का रविवार को निधन हो गया। कांग्रेस नेता का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव चाडी, जोधपुर में किया जाएगा।

नर्स भंवरीदेवी अपहरण व हत्या मामले में मदेरणा हाल ही में जमानत पर बाहर आए थे उनका कैंसर का इलाज चल रहा था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेताओं ने मदेरणा के निधन पर शोक जताया है।

गहलोत ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, “पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे महिपाल मदेरणा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”

भंवरीदेवी जोधपुर में सरकारी नर्स थी। मदेरणा व पूर्व विधायक मलखान सिंह का उसके साथ कथित तौर पर अवैध संबंध था। साल 2011 में भंवरी देवी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई।

सीबीआई ने मदेरणा को गिरफ्तार किया था और लंबी न्यायिक हिरासत के बाद वह उपचार के लिए जमानत पर थे। उनकी बेटी दिव्या मदेरणा अभी ओसियां सीट से विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं