लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः भारी बारिश से कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात, जोधपुर में डूबने से चार बच्‍चों की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

By अनिल शर्मा | Updated: July 27, 2022 09:51 IST

मुख्यमंत्री गहलोत ने मंगलवार रात ट्वीट किया, ‘‘जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव में डूबने से चार बच्चों की मृत्यु दुखद है। मैं ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारी बारिश से राज्‍य के कई जिलों के कई इलाकों में जलभराव हो गया हैबावड़ी तहसील में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गईमुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद की घोषणा की है

जयपुरः राजस्‍थान में मूसलाधार बारिश से मंगलवार को जोधपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों के अनेक इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। सड़कें और रेल पटरियां जलमग्न हो गईं, जबकि जोधपुर जिले में जलभराव में डूबने से चार बच्‍चों की मौत हो गई। वहीं भारी बारिश और भीषण जल-जमाव के बीच जोधपुर जिला कलेक्टर ने आज (27 जुलाई) जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।

गौरतलब है कि भारी बारिश से राज्‍य के कई जिलों के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद की घोषणा की है।

प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद की घोषणा

मुख्यमंत्री गहलोत ने मंगलवार रात ट्वीट किया, ‘‘जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव में डूबने से चार बच्चों की मृत्यु दुखद है। मैं ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत मृतक बच्चों के परिजन को पांच लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी। इसके साथ ही हादसे में घायल हुए एक बालक के परिजन को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 20,000 रुपये सहायता राशि भी दी जाएगी। 

टोंक में भी भारी बारिश से हाल बेहाल

उधर, टोंक में बारिश के पानी में एक दोपहिया वाहन बह गया जबकि जोधपुर में एक सड़क पर खड़ी कार भी पानी के तेज बहाव में बह गई। इसी तरह भीलवाड़ा के आजाद नगर में एक इमारत का एक हिस्सा गिर गया, जिसमें 55 वर्षीय महिला घायल हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अजमेर, सवाई माधोपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, सिरोही, जोधपुर, पाली नागौर व जालौर जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश भीलवाड़ा शहर में 205 म‍िलीमीटर जबकि जोधपुर तहसील में 175 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं अचानक अधिक बारिश होने से जोधपुर शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, हालांकि हालात नियंत्रण में हैं।

मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘जोधपुर में अचानक अधिक बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। हालात को लेकर कल से ही जिला कलेक्टर के संपर्क में हूं और किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। अभी स्थिति पूर्णत: नियंत्रण में है।’’

मौसम विभाग ने कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, इस समय पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है जो सतह से क्षोभमंडल के मध्य स्तरों तक विस्तृत है। इस सिस्टम का असर आगामी 48 घंटों तक अजमेर, जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में बना रहेगा। इन संभाग के जिलों में मंगलवार को भी कहीं-कहीं भारी बारिश में एक तो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। जोधपुर मंडल में रेल पटरियां जलमग्न हो गईं जिससे उत्तर पश्चिम रेलवे ने सात ट्रेनें रद्द कर दी हैं और छह ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है और दो ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। आज रद्द की गई ट्रेनों में जोधपुर-जैसलमेर, जैसलमेर-जोधपुर, जोधपुर-भोपाल, भोपाल-जोधपुर, जोधपुर-बाड़मेर, जोधपुर-हिसार और हिसार-बीकानेर शामिल हैं। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :JodhpurRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया