लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः रूपनगढ़ में फूड पार्क शुरू, 'नौजवानों, किसानों, महिलाओं और उद्यमियों के लिए है सौगात है'

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 30, 2018 01:47 IST

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि किसानों के द्वारा उत्पादित फसलों की बर्बादी रोककर प्रधानमंत्री का किसानों की आय दोगुनी करने का सपना साकार किया जा सकता है।

Open in App

जयपुर, 30 मार्च: केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल एवं राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गुरुवार को अजमेर जिले के रूपनगढ़ में ग्रीनटेक मेगा फूड पार्क का शुभारम्भ किया। शुभारम्भ समारोह में केंद्रीय मंत्री बादल ने कहा कि यह मेगा फूड पार्क नौजवानों, किसानों, महिलाओं एवं उद्यमियों के लिए एक सौगात है। 

उन्होंने कहा किशनगढ़ की मार्बल मण्डी विश्वविख्यात है। रूपनगढ़ भी खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से तीन साल के भीतर विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाएगा। कृषि का उत्पादन ऋतु आधारित होता है। कच्चे माल की कुछ समय तक ही आवक रहती है। ऐसे में उद्यम का खर्च कम करने के लिए सामान्य सुविधाएं एक जगह उपलब्ध करवायी गई। प्रसंस्करण उद्योग से किसान खुशहाल होंगे। किसान अपनी उपज को मण्डी के अलावा अन्य स्थानों पर मूल्य संवर्धन के माध्यम से बेचकर आय बढ़ा सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि रूपनगढ़ में मेगा फूड पार्क की केन्द्रीय प्रोसेसिंग हब होगा। इसके प्राइमेरी प्रोसेसिंग यूनिट चुरू, जयपुर, टोंक और नागौर में विकसित किए जाएंगे। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। उपज बेचने के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होने से उपज का अच्छा मूल्य प्राप्त होगा। इसके माध्यम से किसान ई नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट से जुड़ पाएंगे और किसान देश की लगभग 550 मण्डियों में अपने उत्पाद बेच सकेंगे। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 42 मेगा फूड पार्क की योजना 2008 में लागू की गई थी। वर्ष 2014 तक 2 पार्क ही शुरू किए गए थे। वर्तमान सरकार द्वारा गत चार वर्षों में 11 पार्क आरम्भ किए जा चुके हैं। इस वर्ष 10 और फूड पार्क शुरू हो जाएंगे। शेष मेगा फूड पार्कों को भी आगामी 6 माह में पूर्ण किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्पदा के माध्यम से उद्यमी कृषि आधारित प्रसंस्करण उद्योग लगाकर 35 प्रतिशत तक का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। उद्यमी को 5 लाख से 5 करोड़ तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार फूड पार्क की लागत का 50 प्रतिशत या 50 करोड़ की सीमा तक अनुदान देय होगा। रूपनगढ़ मेगा फूड पार्क में 40 यूनिट उद्यम स्थापना की क्षमता है। इनका सालाना टर्नओवर 450 से 500 करोड़ होने का अनुमान है। यह पार्क 5 हजार व्यक्तियों को रोजगार तथा 20 हजार किसानों को उपज का उचित मूल्य प्रदान कर लाभान्वित करेगा। 

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार 10 एकड़ की भूमि पर मिनी फूड पार्क की स्थापना पर 10 करोड़ की सब्सिडी देगी। इसमें स्थापित उद्यमों को भी 5 करोड़ तक की सब्सिडी प्राप्त होगी। इसके लिए कोई भी उद्यमी और किसान समूह बनाकर आवेदन कर सकते हैं। 

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि किसानों के द्वारा उत्पादित फसलों की बर्बादी रोककर प्रधानमंत्री का किसानों की आय दोगुनी करने का सपना साकार किया जा सकता है। मेगा फूड पार्क के विकसित होने से किसानों के साथ-साथ युवाओं को भी रोजगार प्राप्त होगा।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा