राजस्थान : भाजपा कोर कमेटी की पहली बैठक

By भाषा | Updated: January 24, 2021 20:00 IST2021-01-24T20:00:37+5:302021-01-24T20:00:37+5:30

Rajasthan: First meeting of BJP Core Committee | राजस्थान : भाजपा कोर कमेटी की पहली बैठक

राजस्थान : भाजपा कोर कमेटी की पहली बैठक

जयपुर, 24 जनवरी भाजपा आलाकमान द्वारा नवगठित 'कोर कमेटी' की पहली बैठक यहां पार्टी मुख्यालय में हुई जिसमें संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे निजी कारणों से बैठक में शामिल नहीं हुईं। पार्टी के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि कोर कमेटी की पहली बैठक रविवार को पार्टी के राज्य कार्यालय में हुई। उन्होंने बताया कि इसमें राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह तथा सह-प्रभारी और सांसद भारती बेन शियाल ने संगठन की मजबूती सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर कोर कमेटी के सदस्यों के साथ संवाद किया गया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान भाजपा में संगठनात्मक गुटबाजी के आरोप एवं अटकलों के बीच पार्टी आलाकमान ने 16 सदस्यों की कोर कमेटी बनायी है। इस कोर कमेटी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे को भी रखा गया है।

बैठक से पहले अरूण सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि वसुंधरा राजे निजी कारणों से इस बैठक में नहीं आएंगी।

इससे पहले अरूण सिंह, बेन तथा पूनियां ने कार्यालय में प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक में संवाद किया जिसमें संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, महामंत्री दीया कुमारी, भजनलाल शर्मा व सुशील कटारा शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajasthan: First meeting of BJP Core Committee

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे