लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : किसानों ने भाजपा नेता से हाथापाई की

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:38 IST

Open in App

जयपुर, 30 जुलाई राजस्थान के गंगानगर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता से हाथापाई की और उनके कपड़े फाड़ दिए। भाजपा ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

घटना गंगानगर जिले के गंगासिंह चौक पर हुई जहां आंदोलन कर रहे कुछ किसानों ने वहां से गुजर रहे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल से हाथापाई की। घटना में मेघवाल का कुर्ता भी फट गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, पुलिस व कुछ अन्य किसान नेताओं ने बीच-बचाव कर मेघवाल को वहां से बाहर निकाला। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार पुलिस ने किसानों को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया।

दरअसल भाजपा ने किसानों की सिंचाई पानी की मांग व राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर धरना आयोजित किया था। वहीं केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने इलाके में भाजपा के किसी भी कार्यक्रम का विरोध करने की घोषणा कर रखी है।

भाजपा के कार्यक्रम में मौजूद रहे उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट किया, ‘‘राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। श्रीगंगानगर में भाजपा का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की नाकामी का आलम यह रहा कि असामाजिक तत्वों ने दलित नेता कैलाश मेघवाल पर जानलेवा हमला कर दिया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ हो रही ऐसी घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करें एवं दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।’’

वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक बयान में कहा कि मेघवाल के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है, लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

वहीं किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अमराराम ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया, ‘‘किसानों के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करोगे तो किसान स्वागत तो करेगा नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos