लाइव न्यूज़ :

राजस्थान जासूसी मामला : रेलवे डाक सेवा के कर्मी को 13 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: September 11, 2021 23:30 IST

Open in App

जयपुर, 11 सितंबर पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी की महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसकर भारतीय सेना के सामरिक महत्व के गोपनीय दस्तावेजों की फोटो पाकिस्तानी आका को भेजने के आरोप में गिरफ्तार रेलवे डाक सेवा के कर्मी भरत बावरी को शनिवार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस महानिदेशक (खुफिया) उमेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी भरत को शनिवार को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता और गहन जांच की आवश्यकता को देखते हुए आरोपी को 13 सितंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रेलवे डाक सेवा के मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (एमटीएस) भरत बावरी (27) को सैन्य खुफिया व राज्य आसूचना ने संयुक्त कार्रवाई व निगरानी के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

आरोप है कि बावरी ने पाकिस्तान गुप्तचर एजेंसी आईएसआई की एक महिला एजेंट के मोह जाल में फंस कर सेना के गोपनीय डाक पत्रों के लिफाफे खोले और पत्रों की फोटो खींचकर व्हाट्सएप से पाकिस्तानी आका को भेजा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान