लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : ग्रामीणों को पीटने के आरोप में ऊर्जा संयंत्र का इंजीनियर और कर्मचारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 26, 2021 21:32 IST

Open in App

कोटा, 26 सितंबर राजस्थान के बारां जिले में ताप विद्युत संयंत्र के एक सहायक इंजीनियर और दो अन्य कर्मचारियों को दो ग्रामीणों को जंगल से अगवा कर संयंत्र परिसर में बंधक बनाने और उनकी पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, बारां जिले के बापाचा पुलिस थाने के अंतर्गत मोतीपुरा में छाबड़ा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट (सीएससीटीपीपी) के प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों का बचाव करते हुए कहा है कि दोनों ग्रामीणों को संयंत्र परिसर के अंदर से विभिन्न वस्तुओं की चोरी करते हुए पकड़ा गया था।

अपने इंजीनियर की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी करार देते हुए सीएससीटीपीपी प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकरण में उसकी कोई भूमिका नहीं थी और यह मामला केवल एक निजी एजेंसी के सुरक्षा कर्मचारियों और ग्रामीणों से जुड़ा हुआ था। सीएससीटीपीपी का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण संयंत्र के इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संयंत्र के सहायक कार्यकारी इंजीनियर कल्लाराम मीणा, उसके चालक गोलू केवट और निजी सुरक्षा गार्ड विक्रम शर्मा के रूप में की है।

बापचा थाने के प्रभारी महेंद्र यादव ने कहा कि तीनों को सेवन खेड़ी गांव के जयनारायण लोढ़ा और हनुवत खेड़ा गांव के गिरिराज लोढ़ा की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। जयनारायण और गिरिराज का आरोप है कि वे जंगल में अपने मवेशी चरा रहे थे कि तभी इंजीनियर और संयंत्र के चार-पांच लोगों ने उन्हें अगवा कर लिया और संयंत्र परिसर में ले जाकर उनकी पिटाई की।

थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें करीब एक सप्ताह पहले अगवा कर संयंत्र परिसर में ले जाया गया और बंधक बनाकर रखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि वहां दोनों के कपड़े उतरवा कर उन्हें बेरहमी से पीटा गया और उनके पांच हजार रुपये भी लूट लिए गए।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने शनिवार रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में घटना की निंदा की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए