लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: दिल्ली की जीत से उत्साहित AAP निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी में

By धीरेंद्र जैन | Updated: February 14, 2020 07:36 IST

आप के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि दिल्ली के बाद अब आशा है कि राजस्थान में भी जनता आप पार्टी में विश्वास जताएगी। हम जनता से कहेंगे कि आपने केन्द्र में भाजपा और राजस्थान में कांग्रेस को अवसर दिया, अब उससे निचले स्तर यानि नगर निगम और पंचायतों में आप पार्टी को मौका दें।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी दिल्ली 2020 के विधानसभा चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद अब राजस्थान के नगर निगम और पंचायत चुनावों में ताल ठोकने की तैयारी कर रही है। अगले माह होने जा रहे निगमों और पंचायतों के चुनाव में आप अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है।

आम आदमी पार्टी दिल्ली 2020 के विधानसभा चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद अब राजस्थान के नगर निगम और पंचायत चुनावों में ताल ठोकने की तैयारी कर रही है। अगले माह होने जा रहे निगमों और पंचायतों के चुनाव में आप अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है।

आप के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि दिल्ली के बाद अब आशा है कि राजस्थान में भी जनता आप पार्टी में विश्वास जताएगी। हम जनता से कहेंगे कि आपने केन्द्र में भाजपा और राजस्थान में कांग्रेस को अवसर दिया, अब उससे निचले स्तर यानि नगर निगम और पंचायतों में आप पार्टी को मौका दें। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अरविन्द केजरीवाल राजस्थान आएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अब प्रदेश के तीन शहरों जयपुर, जोधपुर और कोटा में नगर निगमों के चुनाव होने जा रहे हैं।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कुछ समय पूर्व इन तीनों शहरों में नगर निगमों को दो भागों में बांट दिया था और अब यहां दो दो महापौर तीनों शहरों में होंगे। नई व्यवस्था से वार्ड का आकार छोटा होगा और आप पार्टी ने अपनी सक्रियता को बढ़ाकर भाजपा और कांग्रेस दोनों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

टॅग्स :राजस्थानआम आदमी पार्टीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया