लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: बीजेपी ने दर्जनभर नेताओं को पार्टी से निकाला, जानिए- बागी बिगाड़ेंगे या संवारेंगे सियासी समीकरण?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 24, 2018 07:21 IST

राजस्थान में इस बार भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों में बागियों की अच्छी खासी संख्या रही है. दोनों दलों ने अपने बागियों को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख तक मनाने की कोशिश की, प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सुनहरे सियासी भविष्य के सपने भी दिखाए गए, बावजूद इसके दोनों ही दलों में अच्छी खासी संख्या में बागी मौजूद हैं.

Open in App

आमतौर पर माना जाता है कि बागी किसी दल की सियासी समीकरण को बिगाड़ देते हैं, लेकिन यह अर्धसत्य है, क्योंकि बागी उम्मीदवार यदि चुनाव मैदान में होता है तो कई बार भितरघात की संभावना कम हो जाती है और विरोधी को फायदा नहीं मिलता है!

बीसवीं सदी के अंतिम विधानसभा चुनाव में बांसवाड़ा विस क्षेत्र में कांग्रेस के बागी उम्मीदवार की मौजूदगी से कांग्रेस को ही फायदा हुआ था. हालांकि, बागी उम्मीदवार पूर्व जिला प्रमुख पवन कुमार रोकिड़या अपनी ताकत दिखाने में तो कामयाब रहे, किंतु बागी की गैर मौजूदगी में कांग्रेस में संभावित भितरघात का अप्रत्यक्ष लाभ जो भाजपा को मिल सकता था, नहीं मिला? इसके बाद हुए विस चुनाव में यहां कांग्रेस का बागी उम्मीदवार नहीं था, नतीजा- भाजपा जीत गई!

इसलिए यह कहना कि बागी हमेशा नुकसान कर सकते हैं, सही नहीं है. सवाल यह है कि- राजस्थान में बागी बिगाड़ेंगे या संवारेंगे सियासी समीकरण?

तो, इसकी संभावना हर विस क्षेत्र के उम्मीदवार की क्षमता, कार्यकर्ताओं की नेता या दल के प्रति निष्ठा, सामाजिक समीकरण, भितरघात की तीव्रता, चुनावी इतिहास आदि के सापेक्ष अलग-अलग रहने की संभावना है!

राजस्थान में इस बार भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों में बागियों की अच्छी खासी संख्या रही है. दोनों दलों ने अपने बागियों को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख तक मनाने की कोशिश की, प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सुनहरे सियासी भविष्य के सपने भी दिखाए गए, बावजूद इसके दोनों ही दलों में अच्छी खासी संख्या में बागी मौजूद हैं. 

एक दर्जन नेता पार्टी से बाहर

भाजपा ने तो पहले चरण में तकरीबन एक दर्जन नेताओं, जिनमें एमएलए और मंत्री भी शामिल हैं, को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. सियासी संकेत यही हैं कि विस चुनाव में मौजूद बागी उम्मीदवार हार-जीत की गणित को प्रभावित जरूर करेंगे, खासकर उन क्षेत्रों में जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है!

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं