लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः हारे तो ठीक, अगर मानवेंद्र जीत गए तो क्या होगा?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 18, 2018 03:55 IST

कांग्रेस की सरकार बनी तो सीएम राजे को हराने वाले मानवेन्द्र सिंह भी मुख्यमंत्री पद के बड़े दावेदार हो जाएंगे और अगर भाजपा की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन होगा?

Open in App

राजस्थान में कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा रखी है. प्रदेश के सारे बड़े नेताओं को तो चुनाव में उतारा ही है, सीएम वसुंधरा राजे को घेरने के लिए कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को झालरापाटन से टिकट दिया है? मानवेंद्र बाड़मेर जिले की शिव सीट से भाजपा एमएलए थे. कुछ समय पहले ही वे कांग्रेस में शामिल हुए थे. कांग्रेस के 32 उम्मीदवारों की जारी हुई दूसरी सूची में उनका नाम है. 

राजस्थान में भाजपा की ओर से सीएम पद के लिए केवल वसुंधरा राजे का ही नाम है, लेकिन अब तक कांग्रेस में पहली पंक्ति में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ही थे, अब इतने सारे बड़े नेता मैदान में आ गए हैं तो यह सूची लंबी हो गई है और इसमें विधायक दल के नेता रामेश्वर डूडी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास, सीपी जोशी आदि के नाम भी शामिल हो गए हैं.

चर्चा का विषय यह है कि यदि मानवेन्द्र सिंह हारे तो ठीक, अगर जीत गए तो क्या होगा?

कांग्रेस की सरकार बनी तो सीएम राजे को हराने वाले मानवेन्द्र सिंह भी मुख्यमंत्री पद के बड़े दावेदार हो जाएंगे और अगर भाजपा की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन होगा?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि फिलहाल तो प्रदेश में सीएम राजे के चुनाव प्रचार पर नियंत्रण करने और राजपूत वोटों के बंटवारे के इरादे से कांग्रेस ने मानवेन्द्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, यह बात अलग है कि- वे जीतें या हारें, यदि देश-प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो उन्हें बेहतर पद जरूर मिलेगा!

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाववसुंधरा राजेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया