लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: शरद यादव की फिर फिसली जुबान, कहा-मोटी हो गईं हैं वसुंधरा

By स्वाति सिंह | Updated: December 6, 2018 18:08 IST

इस बयान के बाद शरद यादव का यह वि़डियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। इसके बाद से उनकी खूब आलोचना शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक बीजेपी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बयान के बाद शरद यादव का यह वि़डियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।इस वीडियो में उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर अभद्र टिप्पणी की है।

राजस्थानविधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। इसी बीच लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने सीएम वसुंधरा को मोटी कहा है। दरअसल, बुधवार को राजस्थान के मुंडावर में शरद यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा वसुंधरा को आराम दो, बहुत थक गईं हैं, बहुत मोटी हो गईं हैं, पहले पतली थीं।

इस बयान के बाद शरद यादव का यह वि़डियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। इसके बाद से उनकी खूब आलोचना शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक बीजेपी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।गौरतलब है कि शरद यादव अपने बयानों को लेकर पहले भी आलोचनाओं का शिकार हो चुके हैं।इससे पहले जनवरी 2017 में उन्होंने पटना की एक रैली में कहा था कि वह वोट की इज्जत बेटी की इज्जत से बड़ी होती है। हालांकि इस पर विवाद होने के बाद यादव ने सफाई भी दी।उन्होंने अपने सफाई में कहा कि उनके कहने का मतलब यह था कि जैसे बेटी से प्यार करते हैं, वैसा ही प्यार वोट से भी करना चाहिए। 

बता दें कि राजस्थान में मतदान सात दिसंबर को होगा जिसमें राज्य के चार करोड़ से ज्यादा मतदाता 2274 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।

गौरतलब है कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों में से 199 विधानसभा सीटों के लिये 189 महिला उम्मीदवारों सहित 2274 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिये चुनावी मैदान में उतरे हैं। अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बसपा उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

बीजेपी शासित राज्य में शुरूआती चुनावी प्रचार में किसानों, भ्रष्टाचार, युवाओं के मुद्दे छाए रहे और जैसे जैसे चुनाव नजदीक आये हिन्दुत्व, भारत माता, भगवान हनुमान की जाति जैसे मुद्दे चुनावी प्रचार के दौरान सामने आए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा के हिन्दूवादी नेता और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केन्द्रीय मंत्री, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बसपा प्रमुख मायावती सहित अन्य स्थानीय नेताओं ने लगातार चुनाव प्रचार किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के नाथद्वारा सीट से उम्मीदवार सी पी जोशी ने पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी कर विवाद पैदा किया था, उसके बाद सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और प्रधानमंत्री ने अपनी रैलियों में लोगों से पूछा कि था कि ।।क्या आप जाति के आधार पर वोट करेंगे और कांग्रेस को विकास की जगह जातिवाद की बात करने का आरोप लगाया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाववसुंधरा राजेराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों