लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: जयपुर की सांगानेर सीट बनी 'हाॅट सीट', इन चार नेताओं के बीच होगी कांटे की टक्कर

By अनुभा जैन | Updated: November 20, 2018 18:29 IST

परंपरागत रूप से भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर इस बार भाजपा का पुराना चेहरा यानी पार्टी से असंतुष्ट हो खुद भारत वाहिनी पार्टी की स्थापना करने वाले पार्टी अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

Open in App

राजस्थान में चुनावी माहौल में जयपुर की सांगानेर एक बहुचर्चित सीट बन गयी है। इस सीट का गठन साल 1977 में हुआ। सांगानेर विधानसभा सीट जयपुर जिले की 19 सीट में से सबसे महत्वपूर्ण सीट मानी जा रही है। भाजपा से हाल ही में अलग हो बगावत करने वाले ज्ञानदेव आहूजा ने सांगानेर सीट से ही निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडने की घोषणा की है।

परंपरागत रूप से भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर इस बार भाजपा का पुराना चेहरा यानी पार्टी से असंतुष्ट हो खुद भारत वाहिनी पार्टी की स्थापना करने वाले पार्टी अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। पिछले चुनाव में भाजपा की ओर से रिकोर्ड 65 हज़ार 350 हज़ार वोट के बड़े अंतर से जीतने वाले घनश्याम तिवाड़ी भाजपा के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में तिवाडी ने भाजपा को प्रदेश में सबसे बड़े अंतर से सीट जिताई। जहां तिवाड़ी को 1 लाख 12 हज़ार 465 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के संजय बाफना 45 हज़ार 115 वोट पर ही सिमट गए और जीत का अंतर 65 हज़ार 350 वोट का रहा।

अभी की ताजा स्थिति में कांग्रेस से पुष्पेन्द्र भारद्वाज भी शामिल है। इस त्रिकोणीय मुकाबले ने चतुष्कोणीय मुकाबले का रूप तब लिया जब भाजपा ने सांगानेर सीट से ही जयपुर मेयर अषोक लाहौटी को उम्मीदवार बना चुनावी रण में उतार दिया। 

करीब तीन लाख एक हजार मतदाताओं वाला इस क्षेत्र में 35 हजार से अधिक सिंधी, पंजाबी, सैन, गुर्जर का आधिपत्य है। वहीं 72 हजार ब्राहम्ण वोटर, 38 हजार वैष्य समाज के लोग और 48 हजार के करीब एससी-एसटी वोटर व 23 हजार मुस्लिम वोटर हैं। आहूजा सिंधी समाज से जुडे हैं और हिन्दुत्व पर सारा ध्यान जुटाये हैं। ऐसे में आहूजा एक कडी चुनौती के रूप में तिवाडी और लाहौटी के समक्ष खडे हैं। वहीं इन ब्राहम्ण वोटरों पर तिवाडी और भारद्वाज की नजर है। सांगानेर के राजनैतिक इतिहास पर अगर नजर डालें तो सबसे पहले जनता पार्टी के विधायक के रुप में विद्या पाठक को यहां के लोगों ने चुना। उसके बाद भाजपा का गठन हुआ तो, विद्या पाठक भाजपा में शामिल हो गई। विद्या पाठक ने यहां से वर्ष 1990 तक लगातार पांच चुनाव जीते। साल 1993 और 1998 के दो चुनाव कांग्रेस की इंदिरा मायाराम के नाम भी रहे। लेकिन, पिछले 3 चुनाव से लगातार सांगानेर सीट पर भाजपा मजबूती से काबिज है। मौजूदा समय में यहां से घनश्याम तिवाड़ी विधायक हैं।

बीते तीन विधानसभा चुनावों के नतीजे

साल 2003बीजेपी के घनश्याम तिवाड़ी - 87357 वोट।कांग्रेस की इन्दिरा मायाराम को 54332 वोट मिले।

साल 2008बीजेपी के घनश्याम तिवाड़ी - 75729 वोट। कांग्रेस के पं। सुरेश मिश्रा - 42817 वोट।

साल 2013बीजेपी के घनश्याम तिवाड़ी - 112465 वोट। कांग्रेस के पं. सुरेश मिश्रा - 47115 वोट।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह