लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: आज राहुल गांधी फूंकेंगे चुनावी बिगुल, झालावाड़ और कोटा में करेंगे सभाएं

By भाषा | Updated: October 24, 2018 02:38 IST

उल्लेखनीय है कि झालावाड़ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का निवार्चन क्षेत्र है और यहां राहुल गांधी को लाकर पार्टी ने एक तरह से भाजपा को सीधी चुनौती देने का लक्ष्य रखा है।

Open in App

राजस्थान विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को फिर राजस्थान आ रहे हैं। दो दिन के इस दौरे में वह झालावाड़ से कोटा तक रोडशो तथा सीकर में जनसभा भी करेंगे।

कांग्रेस पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल विमान से झालावाड़ पहुंचेंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह झालावाड़ से कोटा तक का लगभग 100 किलोमीटर का रास्ता सड़क मार्ग से रोडशो के रूप में तय करेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता जगह..जगह उनका स्वागत करेंगे तथा एक दो जगह राहुल की ‘नुक्कड़ सभाएं’ भी होंगी।

राहुल गांधी रात कोटा में बिताएंगे। अगले दिन गुरुवार को वह कोटा में महिला कांग्रेस के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह विमान से सीकर आएंगे जहां पार्टी की संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि झालावाड़ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का निवार्चन क्षेत्र है और यहां राहुल गांधी को लाकर पार्टी ने एक तरह से भाजपा को सीधी चुनौती देने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा,‘‘झालावाड़ में कांग्रेस बहुत अच्छी स्थिति में है। प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी के साथ मैंने दस माह पहले यहां किसान न्याय यात्रा निकाली थी, राहुल गांधी की यात्रा से यहां पार्टी और मजबूत होगी।’’ 

पायलट ने कहा कि हाड़ौती के इलाके का किसान बदहाल है और राज्य में किसान आत्महत्या के लगभग आधे मामले इसी क्षेत्र से हैं, लोगों में मुख्यमंत्री व मौजूदा सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। 

मुख्मयंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ जिले के झालरापाटन विधानसभाक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। वहीं उनके बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ बारां लोकसभा सीट से सांसद हैं।

झालावाड़ की सीमा मध्य प्रदेश से भी लगती है जहां 28 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष इससे पहले जयपुर, डूंगरपुर व बीकानेर में जनसभाएं कर चुके हैं जबकि जयपुर, भरतपुर, धौलपुर व दौसा में उनका रोडशो हो चुका है।

टॅग्स :राहुल गांधीराजस्‍थान चुनावकांग्रेसविधानसभा चुनावराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल