लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: PM मोदी और उमा भारती के खिलाफ विवादित बयान पर राहुल ने लगाई फटकार, सीपी जोशी ने मांगी माफी

By अनुभा जैन | Updated: November 24, 2018 17:59 IST

कांग्रेस नेता डॉ. सीपी जोशी के खिलाफ भाजपा ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करवा दी है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उमा भारती के खिलाफ विवादित बयान दे मुश्किल में फंसे कांग्रेसी नेता सीपी जोशी ने माफी मांग ली है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लगी फटकार के बाद जोशी ने कहा कि अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मै इसके लिये माफी चाहता हूं। जोशी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस की सिंद्वांतों और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान कर मेरे बात से किसी वर्ग को ठेस पहुंची है तो मेरी तरफ से खेद है। 

यह विदित है कि जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी और उमा भारती की जाति व धर्म पर निशाना साधते हुये कहा था कि भाजपा कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी कहती है, ये लोग कौन हैं सर्टिफिकेट देने वाले। पीएम मोदी और उमा भारती की क्या जाति है किसी को पता है। उमा भारती लेादी समाज की हैं वह हिंदू धर्म की बात कर रही हैं। मोदी जी हिंदुत्व की बात करते हैं। सिर्फ ब्राहम्ण ही हिन्दुत्व के बारे में गहरायी से बात कर सकते हैं।

धर्म और शासन दे अलग अलग बातें हैं। इस विवादित बयान पर राहुल गांधी ने जोशी के बयान को आदर्शों के विपरीत बता कहा कि नेता ऐसा बयान ना दें जो समाज के किसी वर्ग को ठेस पहुंचाये। इसी के तहत जोशी को अपने कथित बयान पर खेद प्रकट करना चाहिये। बयान के बाद विवाद बढता देख सीपी जोशी ने सफाई दी थी और कहा कि भाजपा ने मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया और मैं इसकी निंदा करता हूं।

कांग्रेस नेता डॉ. सीपी जोशी के खिलाफ भाजपा ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करवा दी है। भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नाहर सिंह माहेश्वरी ने बताया कि जोशी के बयान से समाज में वैमनस्यता फैलने का डर है। इसलिए भाजपा ने चुनाव आयोग से जोशी पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावराहुल गांधीउमा भारतीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos