लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः मोदी के भाषणों में नवीनता का अभाव, राजनाथ सिंह का प्रभाव बढ़ा?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 4, 2018 07:32 IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की शुरूआत में राजस्थान में अच्छी डिमांड थी और उनकी शुरूआत भी अच्छी रही, लेकिन भाषण में बजरंगबली के बारे में अपने विचार व्यक्त कर विवादों में आ गए।

Open in App

राजस्थान में विस चुनाव के चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी सहित अनेक मंत्री, मुख्यमंत्री विभिन्न सभाओं में भाषण दे रहे हैं, लेकिन उच्च पद की गरिमा के अनुरूप जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुतीकरण के कारण राजनाथ सिंह, जनता पर विशेष प्रभाव छोड़ पा रहे हैं। 

जहां पीएम मोदी के इमोशनल भाषणों में अब वह धार नहीं रही और वे गांधी खानदान से जुड़े मुद्दे ही बार-बार दोहरा रहे हैं, जिनका विस चुनाव में कोई अर्थ नहीं है, वही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह- मैं राहुल बाबा से पूछना चाहता हंू, कह-कह कर, सेनापति कौन है? दिन में सपने देखना बंद करें! जैसे जुमले उछाल कर काम चला रहे हैं। इन दोनों नेताओं के भाषणों से असली मुद्दे गायब हैं और नवीनता का अभाव साफ नजर आता है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की शुरूआत में राजस्थान में अच्छी डिमांड थी और उनकी शुरूआत भी अच्छी रही, लेकिन भाषण में बजरंगबली के बारे में अपने विचार व्यक्त कर विवादों में आ गए। लगता नहीं है कि चुनाव खत्म होने तक वे इस विवाद के चक्रव्यूह से बाहर निकल पाएंगे।

भाजपा नेताओं में चुनावी मंच पर सबसे ज्यादा प्रभावी मौजूदगी राजनाथ सिंह की दिखाई दे रही है। वे संबंधित विषयों पर बड़ी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ बोल रहे हैं।

वैसे तो राजनाथ सिंह को राजस्थान में बुलाने का मूल मकसद नाराज राजपूत समाज को फिर से भाजपा के करीब लाना है, परन्तु वे राजपूत समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों को भी प्रभावित करने में कामयाब हो रहे हैं।

झालरापाटन, जहां सीएम वसुंधरा राजे का मुकाबला कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह से हो रहा है, वहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम राजे के समर्थन में राजनाथ सिंह कहते हैं कि- मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बेजोड़, हिम्मत वाली, साहसी और विकास के विश्वास रखने वाली सीएम हैं। जो राजे ने हिम्मत दिखाई, कोई नहीं कर सकता।

केन्द्र में भाजपा नेतृत्व के साथ सीएम राजे के सियासी संबंध जगजाहिर है, इसलिए राजनाथ सिंह के इस बयान के कई अर्थ-भावार्थ निकाले जा रहे हैं!

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे