लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: BJP पर बरसे पूर्व CM अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे सरकार पर लगाया जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का आरोप

By भाषा | Updated: December 3, 2018 05:19 IST

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा भारतीय जनता पार्टी मुद्दा आधारित राजनीति नहीं कर रही. उन्होंने आरोप लगाया कि वसुंधरा राजे सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया. यहां संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने कहा कि पहले जब कांग्रेस की सरकार आई तो उसने भैरों सिंह शेखावत और वसुंधरा राजे सरकार की कोई कल्याणकारी योजना बंद नहीं की.

उन्होंने कहा, ''भले ही भाजपा राज में हमारी योजनाएं बंद की गई हों लेकिन हमारी सरकार आई तो हम वसुंधरा सरकार की किसी योजना को बंद नहीं करेंगे.'' उन्होंने कहा कि वसुंधरा को लेकर प्रदेश की जनता में भारी रोष है. उन्होंने कहा कि किसी नेता के माता पिता के बारे में पूछा जाना आलोचना का बिंदु हो सकता है, लेकिन यह कोई राजनीति का मुद्दा नहीं है. ''भाजपा मुद्दों पर आधारित राजनीति नहीं कर रही है. भाजपा ने चुनाव को जातियों सहित अन्य मुद्दों से जोड़ दिया.'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ''ये पहले प्रधानमंत्री हैं जो इस पद की गरिमा के अनुरुप मुद्दों की राजनीति नहीं कर रहे हैं. उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों की राजनीति करनी चाहिए. ''

गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव उत्सव का रूप होते हैं, इन्हें आपसी भाईचारे और प्रेमभाव से लेना चाहिए. ये लोग तनाव में रहकर राजनीति कर रहे हैं जबकि हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं है. नेहरू बनने के लिए मोदी सौ बार जन्म लेना पड़ेगा गहलोत के अनुसार, ये लोग राहुल गांधी, पंडित नेहरू की बात करते हैं लेकिन ''नेहरू बनने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और वसुंधरा को सौ बार जन्म लेना पड़ेगा.'' नोटबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला एक काला अध्याय है और प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है.

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं