लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: कांग्रेस का बीजेपी पर तंज, कहा-'जुमलेबाजी की नहीं बल्कि जनता का होगा घोषणापत्र'

By भाषा | Updated: October 14, 2018 20:33 IST

कांग्रेस की चुनाव संचालन समितियों की रविवार को लंबी बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पायलट ने कहा कि कांग्रेस 'जनता का घोषणापत्र’ बनायेगी।

Open in App

जयपुर, 14 अक्टूबर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में भाजपा की तरह जुमलेबाजी, आंकडो का खेल और झूठे वादे नहीं करेगी।

कांग्रेस की चुनाव संचालन समितियों की रविवार को लंबी बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पायलट ने कहा कि कांग्रेस 'जनता का घोषणापत्र’ बनायेगी। भाजपा की तरह जुमले देकर या आंकडों के जाल में फंसाकर या झूठे वादे करके पार्टी जनता का वोट नहीं लेगी ।

उन्होंने कहा कि पार्टी घोषणा पत्र में उन्हीं मुद्दों को शामिल करेगी जिन्हें चुनाव जीतने के बाद सरकार बनने के समय तुरंत प्रभाव में लागू किया जा सके।

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, अविनाश पांडे, रामेश्वर डूडी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

पायलट ने कहा कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस से बहुत उम्मीद है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिये सातों संभाग में केन्द्र बनायेंगे ताकि प्रचार, मीडिया, घोषणा पत्र के काम का विकेन्द्रीकरण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रचार समिति पार्टी की विचारधारा को जनता के बीच लेकर जायेगी और तथ्यों के आधार पर भाजपा की सच्चाई का खुलासा करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी कांग्रेस के सभी 51 हजार पोलिंग बूथ पर 21 अक्टूबर से 'बूथ जिताओ, भ्रष्टाचार मिटाओ' के नारे से भाजपा को बेनकाब करेगी। सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में भाजपा को हराने के लिये भारी उत्साह है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि बैठक में मौजूद चुनाव संचालन समितियों के सभी नेताओं ने खुले दिमाग से अपने सुझाव रखे और पार्टी की आगामी 50 दिनों की चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस महीने के तीसरे सप्ताह में राजस्थान में संकल्प रैली में भाग लेंगे।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावसचिन पायलटराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया