लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: November 16, 2018 18:01 IST

खंडेलवाल का कहना है कि वह टिकट के लिए पार्टी द्वारा तय सभी कसौटी को पूरा करती हैं। इसके बावजूद सूची में नाम नहीं होने पर, विरोध स्वरूप पीसीसी महासचिव व पीसीसी सदस्य पद से इस्तीफा दे रही हैं।

Open in App

किशनपोल विधानसभा से टिकट नहीं मिलने से खफा कांग्रेस नेत्री व जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया।

खंडेलवाल का कहना है कि वह टिकट के लिए पार्टी द्वारा तय सभी कसौटी को पूरा करती हैं। इसके बावजूद सूची में नाम नहीं होने पर, विरोध स्वरूप पीसीसी महासचिव व पीसीसी सदस्य पद से इस्तीफा दे रही हैं।

खंडेलवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी जनसभाओं में कहा था कि महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। मैं टिकट के लिए तय सभी कसौटियों पर खरा उतरती हूं। मैंने पार्टी के लिए कठिन मेहनत की है, इसके बावजूद मुझे टिकट नहीं दिया गया। विरोध स्वरूप मैंने पीसीसी सदस्य व महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं केवल कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगी।’’ 

खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है और वह पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम करती रहेंगी।

कांग्रेस ने जयपुर जिले की किशनपोल सीट पर अमीन कागजी को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

कांग्रेस ने 152 नामों की अपनी पहली सूची गुरुवार देर रात जारी की थी। इसके बाद अनेक जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में असंतोष देखने को मिला है। विद्याधर नगर से पार्टी टिकट मांग रहे कांग्रेस नेता विक्रम सिंह ने यहां पार्टी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। बाड़मेर व कोटा में भी ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल