लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः दिवाली के बाद कांग्रेस करेगी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, आमजन से मांगे सुझाव

By अनुभा जैन | Updated: November 2, 2018 19:26 IST

सचिन पायलट ने कहा कि केन्द्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक के दौरान प्रत्याशियों के नामों पर आमराय बन गई है, जो जल्द ही जनता के सामने होंगे।

Open in App

राजस्थानविधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की विभिन्न अटकलों पर विराम लगाते हुये कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने शुक्रवार (2 नंवबर) जयपुर में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुये कहा कि दीपावली के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होगी। इसके बाद कांग्रेस अपना जन घोषणा पत्र भी जारी करेगी। 

पायलट ने कहा कि केन्द्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक के दौरान प्रत्याशियों के नामों पर आमराय बन गई है, जो जल्द ही जनता के सामने होंगे। पायलट ने कहा कि अंतिम निर्णय राहुल गांधी का होगा और इस पहली सूची में लगभग 70 उम्मीदवारों के नाम होंगे।     पायलट ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद 18 नवंबर तक कांग्रेस अपना जन घोषणा पत्र जारी कर आमजन से राय मांगी जाएगी।    डिजीटल कैंपेनिंग की शुरुआत करते हुये घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमेन हरीश चैधरी ने एक मोबाइल नंबर (9911448200) जारी करते हुए कहा कि आमजन अगले सात दिनों के भीतर इन नंबरों पर अपनी सुझाव दे सकते हैं। सचिन पायलट ने कहा कि मोबाइल नंबरों पर सुझाव के अलावा प्रत्येक जिलों में भी घोषणा पत्र समिति का एक सदस्य और एक अन्य जिला प्रतिनिधि जाएंगे जो जनता का फीडबैक लेंगे। इसके अलावा आगामी दिनों में केंद्रीय स्तर के नेता गुलाब नबी आजाद, हुड्डा समेत अन्य बड़े नेता यहां आकर जनता से मिलेंगे और भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी लोगों के सामने रखेंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल