लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: BJP ने मानवेंद्र सिंह को बताया 'दल बदलने वाला', कहा- मतदाता वहीं वापस भेजेंगे जहां से वह आते हैं

By भाषा | Updated: December 3, 2018 01:25 IST

Open in App

झालावाड़ से भाजपा के सांसद दुष्यंत सिंह ने मानवेंद्र सिंह को 'दल बदलने वाला' करार देते हुए कहा कि झालरापाटन सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार 'पैराशूट प्रत्याशी' हैं और मतदाता उन्हें वापस वहीं भेज देंगे, जहां से वह आते हैं. दुष्यंत सिंह झालरापाटन सीट पर मानवेंद्र सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं अपनी मां और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का चुनाव प्रचार अभियान संभाल रहे हैं.दुष्यंत ने कहा कि वसुंधरा राजे ने विधानसभा क्षेत्र में बहुत मेहनत की है और उनके द्वारा यहां किए गए विकास के कार्य 'असाधारण' हैं.

उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों में झालावाड़ और बारन में बड़े बदलाव आए हैं. वसुंधरा राजे के लिए मतदाता उनके परिवार की तरह हैं और यही परिवार वास्तव में उनके लिए चुनाव प्रचार कर रहा है. सांसद ने कहा कि उनके मां द्वारा किए गए विकास संबंधी कार्यों के उलट, मानवेंद्र सिंह झालावाड़ से 700-800 किलोमीटर दूर से आते हैं. मानवेंद्र सिंह कांग्रेस अध्यक्ष (राहुल गांधी) द्वारा यहां भेजे गए हैं. कुछ महीने पहले कांग्रेस अध्यक्ष जब यहां आए थे तो उन्होंने मंच से कहा था कि वह राजस्थान में बाहर का कोई उम्मीदवार नहीं उतारेंगे.

दुष्यंत ने कहा ''लेकिन मानवेंद्र को झालरापाटन में पैराशूट उम्मीदवार बनाया गया. इसलिए हमारे मतदाता, जो हमारा परिवार हैं, यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मानवेंद्र को वहीं वापस भेज दिया जाए, जहां से वह आते हैं.'' मानवेंद्र सिंह भाजपा के पूर्व नेता जसवंत सिंह के बेटे हैं. भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने के कुछ सप्ताह बाद ही सिंह को पार्टी ने राजे के खिलाफ खड़ा किया है.दुष्यंत से जब दोनों उम्मीदवारों के बीच राजपूत वोट बंटने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, '' मेरी दादी क्षत्रिय थीं और मेरी मां राजपूत हैं. अपने विरोधी के उलट मेरी मां सभी समुदाय में विश्वास रखती हैं और सभी 36 समुदाय मुख्यमंत्री के लिए मतदान करेंगे.''

राजस्थान की मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन में मतदाताओं से सवाल कर रहे हैं कि आखिर वह किसे वोट देना चाहते हैं, उस सरकार को जो जाने वाली है या उसे जो आने वाली है. सिंह की पूरे दिन चलने वाली चुनावी रैलियों और सभाओं में उक्तसवाल पूछते हुए पोस्टर लगे हुए हैं. उनका दावा है कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर है और पार्टी के सत्ता में आने को लेकर कोई शंका नहीं है. गांवों में अपने प्रचार अभियान के दौरान सिंह जनता को याद दिलाना नहीं भूलते कि वसुंधरा सरकार में उनकी हालत कितनी खराब है. देवची गांव में वह लोगों से कहते हैं, अगर 'वीआईपी सीट' के गांव की हालत ऐसी है तो बाकियों की कैसी होगी.

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह