लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः बीजेपी ने चार मंत्रियों समेत 11 बागियों को पार्टी से निकाला, सभी लड़ रहे थे निर्दलीय चुनाव

By भाषा | Updated: November 23, 2018 15:52 IST

प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी के अनुसार पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण इन नेताओं की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छह साल के लिए समाप्त कर दी गई है।

Open in App

जयपुर, 23 नवंबर (भाषा): भाजपा ने राजस्थान में अपने 11 बागी नेताओं को उसके आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी से निकाले गए नेताओं में चार मौजूदा मंत्री भी शामिल है। पार्टी ने मंत्री सुरेंद्र गोयल (जैतारण), हेम सिंह भडाना (थानागाजी), राजकुमार रिणवा (रतनगढ़) व धन सिंह रावत (बांसवाड़ा) को पार्टी से निकाला है। टिकट नहीं मिलने पर यह सभी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं।

इसके साथ ही पार्टी ने अपनी मौजूदा विधायक अनिता कटारा (सांगवाड़ा) व किशनाराम नाई (श्रीडूंगरगढ) तथा पूर्व विधायक राधेश्याम गंगानगर व लक्ष्मीनाराण को भी गुरुवार देर रात पार्टी से बाहर कर दिया। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार वरिष्ठ नेताओं के समझाने बुझाने के बाद भी ये नेता चुनावी मैदान से नहीं हटे जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी के अनुसार पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण इन नेताओं की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छह साल के लिए समाप्त कर दी गई है। विधानसभा की 200 सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाववसुंधरा राजेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया