लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः बीजेपी हारे या जीते, मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 8, 2018 13:19 IST

Rajasthan Vidhan Sabha Exit poll: यह केन्द्र की मोदी सरकार का प्री-एग्जाम टेस्ट था. मतलब, राजस्थान में भाजपा की हार, पीएम मोदी टीम की हार है.

Open in App
ठळक मुद्देएग्जिट पोल के आंकड़े राजस्थान में भाजपा की विदाई का संदेश दे रहे हैं. यदि राजस्थान में भाजपा हारी, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा? यह बड़ा प्रश्न है

एग्जिट पोल के आंकड़े राजस्थान में भाजपा की विदाई का संदेश दे रहे हैं, लेकिन अभी भी भाजपा समर्थकों को उम्मीद है कि कोई चमत्कार हो जाए और वसुंधरा राजे सरकार बच जाए. यदि राजस्थान में भाजपा हारी, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा? यह बड़ा प्रश्न है. इस मामले में सीएम वसुंधरा राजे सुरक्षित घेरे में हैं कि राजस्थान में एक बार भाजपा तो दूसरी बार कांग्रेस आती रहीं हैं. इसके अलावा यह चुनाव पूरी तरह से केन्द्र सरकार के मुद्दों पर फोकस रहा, लिहाजा यह माना जा रहा है कि यह केन्द्र की मोदी सरकार का प्री-एग्जाम टेस्ट था. मतलब, राजस्थान में भाजपा की हार, पीएम मोदी टीम की हार है.

अब, अगर राजस्थान में भाजपा जीत भी जाती है तो भी पिछली बार की जीत को दोहराना मुश्किल है. इस स्थिति में भी लोकसभा चुनाव में भाजपा के कदम हार की ओर ही बढ़ेंगे, क्योंकि पिछली बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 25 में से 25 सीटें जीत लीं थी, जो अब मिलना संभव नहीं है. अलबत्ता, इन सीटों की कमी, केन्द्र में भाजपा के एकल बहुमत- 272 सीट, पर सवालिया निशान जरूर लगा देंगी.

सबसे बड़ा खतरा यह है कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है. जनता अब न तो पीएम मोदी के वादों पर भरोसा कर पा रही है और न ही उनके इरादों पर विश्वास कर पा रही है. हो सकता है कि प्रादेशिक चुनावों में हार से सबक ले कर केन्द्र सरकार कुछ जनप्रिय निर्णय ले, लेकिन ऐसे निर्णय जनता को कितना प्रभावित कर पाएंगे, यह कहना मुश्किल है. करीब साढ़े चार साल के दर्द पर साढ़े चार माह की दवा बहुत ज्यादा असर दिखा पाएगी, ऐसा लगता नहीं है.

आम चुनाव- 2019 में कामयाबी को लेकर भाजपा के सामने अब कई प्रश्न जरूर हैं, लेकिन यदि राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनती है तो कांग्रेस के सामने भी कई सवाल हैं. सबसे बड़ा सवाल दस दिन में किसानों की कर्ज माफी का है. यही नहीं, आम चुनाव- 2019 तक प्रदेश में कांग्रेस सरकार जनता का दिल जितने में कितनी कामयाब रहती है, यह भी कोई कम चुनौती नहीं है!

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाववसुंधरा राजेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया