लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः सीएम पद ने ही BJP को किया सत्ता से बाहर? ये है वजह

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 15, 2018 11:10 IST

केंद्र सरकार के निर्णयों ने प्रदेश के राजपूतों, ब्राह्मणों को ही नहीं, भाजपा के वोट बैंक- शहरी मतदाता और व्यापारी वर्ग को भी खासा नाराज कर दिया, नतीजा- राजे सरकार के अनेक मंत्री चुनाव हार गए.

Open in App

राजस्थान में सीएम पद की रस्साकशी ने कांग्रेस के चार दिन खराब कर दिए, लेकिन भाजपा में भी चार साल तक सीएम वसुंधरा राजे और वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी के बीच रस्साकशी चली, जिसके नतीजे में प्रदेश में न केवल भाजपा की सियासी तस्वीर खराब हो गई, बल्कि भाजपा से अलग हो कर घनश्याम तिवाड़ी ने अलग पार्टी खड़ी कर ली. हालांकि, इस चुनाव में घनश्याम तिवाड़ी कोई बड़ी कामयाबी तो दर्ज नहीं करवा सके, लेकिन भाजपा का नुकसान जरूर करवा दिया. 

जिस तरह से तिवाड़ी विभिन्न मुद्दों पर सीएम राजे पर सियासी हमले करते रहे, उसके नतीजे में वर्ष 2013 के चुनाव में जो मतदाता भाजपा के करीब आ गए थे, खासकर ब्राह्मण मतदाता, वे फिर से कांग्रेस की ओर लौट गए.

केंद्र सरकार के निर्णयों ने प्रदेश के राजपूतों, ब्राह्मणों को ही नहीं, भाजपा के वोट बैंक- शहरी मतदाता और व्यापारी वर्ग को भी खासा नाराज कर दिया, नतीजा- राजे सरकार के अनेक मंत्री चुनाव हार गए. हालांकि, राजनाथ सिंह की चुनावी सभाओं और देवस्थान बोर्ड के अध्यक्ष एस.डी. शर्मा की सक्रि यता के चलते, उतना बड़ा नुकसान नहीं हुआ, जितनी आशंका व्यक्त की जा रही थी. 

बहरहाल, कांग्रेस ने चुनावी जंग तो जीत ली है, परंतु प्रदेश के प्रमुख कांग्रेसी नेता जनता की जरूरतों पर फोकस होने के बजाय अपनी व्यक्तिगत महत्वकांक्षाओं पर ही अड़े रहे तो सियासी बाजी पलटने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. 

खासकर, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है. वैसे भी राजस्थान की जनता दो दशक से किसी भी सरकार को अपने वादे पूरे करने के लिए पांच साल से ज्यादा का वक्त नहीं दे रही है. 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया