लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: जानिए क्यों कांग्रेस के लिए 'डोर टू डोर' प्रचार कर रही है 'भीम सेना'?

By भाषा | Updated: December 4, 2018 04:01 IST

Open in App

राजस्थान के जैसलमेर और पोकरण में जातिगत गोलबंदी को अपने पक्ष में करने के लिए दोनों प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है, लेकिन दलित मतदाताओं तक पहुंच के मामले में कांग्रेस,भाजपा से आगे नजर आ रही है. इसकी एक बड़ी वजह यहां भीम सेना नामक समूह है, जो कांग्रेस के पक्ष में 'डोर टू डोर' प्रचार कर रहा है.

दरअसल, भीम सेना से जुड़े लोगों का आरोप है कि नरेंद्र मोदी सरकार और वसुंधरा राजे सरकार में दलित समुदाय के लोगों एवं उनको मिले संवैधानिक अधिकारों को निशाना बनाया गया है, इसलिए वे दोनों सरकारों को सबक सिखाने चाहते हैं. इस समूह के कार्यकर्ता दलित समुदायों की बस्तियों एवं उनके घरों पर जाकर जैसलमेर और पोकरण विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं. कांग्रेस ने जैसलमेर सीट पर अनुसूचित जाति वर्ग के रूपा राम और पोकरण सीट पर मुस्लिम समुदाय के एस. मोहम्मद को उम्मीदवार बनाया है. जैसलमेर-पोकरण क्षेत्र में भीम सेना के अध्यक्ष कैलाश चंद नागौरा ने बताया कि हमारा संगठन इस इलाके में पिछले पांच वर्षों से सक्रिय है.

मौजूदा समय में हमारे करीब एक हजार सदस्य दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. यह पूछने पर कि बसपा एवं कुछ अन्य विकल्पों के होते हुए भी भीम सेना कांग्रेस का समर्थन क्यों कर रही है, इन्होंने कहा कि हमारा मकसद दलित विरोधी भाजपा को सबक सिखाना है. इस समय सिर्फ कांग्रेस ही यहां भाजपा को हरा सकती है. नागौरा ने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद कभी एससी-एसटी कानून को कमजोर करने की कोशिश होती है तो कभी आरक्षण खत्म करने की धमकी दी जाती है. उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में जैसलमेर और पोकरण दोनों सीटें भाजपा ने जीती थीं, लेकिन उसने इस बार दोनों निवर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए.

पार्टी ने जैसलमेर से छोटू सिंह भाटी का टिकट काटकर सांग सिंह भाटी को मैदान में उतारा है तो पोकरण में शैतान सिंह का टिकट काटकर महंत प्रताप पूरी को उम्मीदवार बनाया गया है. प्रचार से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला: भाजपा भाजपा का कहना है कि भीम सेना के प्रचार से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि दलित समाज जानता है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं राज्य की वसुंधरा राजे की सरकार में उनके लिए बहुत काम हुआ है.जैसलमेर जिले के भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर ने कहा, ''नरेंद्र मोदी सरकार और वसुंधरा राजे सरकार की अधिकतर योजनाओं से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को सबसे अधिक फायदा हुआ है. जीत का अंतर और बड़ा हो जाएगा:

कांग्रेस जैसलमेर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकास व्यास ने कहा, ''दलित समाज दूसरे सभी वर्गों की तरह भाजपा से आक्रोशित है. संवैधानिक संस्थाओं और अधिकारों पर जिस तरह से हमले किए जा रहे हैं उससे दलित समाज के लोग भी भाजपा की सरकारों से मुक्ति चाहते हैं. भीम सेना के लोगों की अपने समाज में अच्छी पकड़ है और आशा है कि इससे कांग्रेस की जीत का अंतर और बड़ा हो जाएगा.''

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावकांग्रेसविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए