लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान चुनाव 2018: प्रकाश जावड़ेकर ने बताया, मेवाड़ की 28 सीटों में कितनी सीटें जीतेगी बीजेपी

By अनुभा जैन | Updated: October 27, 2018 20:01 IST

दो, तीन और चार नवंबर को महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें सीएम वसुंधरा राजे सहित सभी मंत्री व पदाधिकारी लोगों से संपर्क करेंगे।

Open in App

"पिछले चुनाव में हमने मेवाड़ की 28 में से 25 सीटें जीती थीं। इस बार हम मेवाड़ की 28 में से 28 सीटों पर जीत कर क्लीन स्वीप करेंगे।" यह कहना था केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री और राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर का उदयपुर में आयोजित संगठन चुनाव प्रबंधन की बैठक के दौरान।

चुनाव से पूर्व भाजपा का मुख्य एजेंडा पार्टी को ग्रासरूट स्तर पर मजबूती देना है। जावड़ेकर के मुताबिक ग्रासरूट स्तर पर मजबूत होने पर भाजपा को चुनौती देना बेहद मुश्किल होगा।

जावड़ेकर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मेवाड़ में अच्छा प्रदर्शन काफी मायने रखता है। मेवाड़ में हमारा पहले भी प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन इस बार हम रिकॉर्ड बनाएंगे अपने काम के दम पर। जावड़ेकर ने अपनी सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि एक लाख से ज्यादा आदिवासी किसानों को रण माफ किया।

उदयपुर नेशनल हाईवे 6 लेन का करने का काम तेजी से चल रहा है। बाइपास भी छह लेन का बन रहा है। मुद्रा योजना में भी हजारों युवाओं को रोजगार मिल रहा है। जावड़ेकर ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे।

दो, तीन और चार नवंबर को महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें सीएम वसुंधरा राजे सहित सभी मंत्री व पदाधिकारी लोगों से संपर्क करेंगे। जावड़ेकर ने बैठक में कार्यकर्ताओं से नव मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने की बात कही।

 इस बैठक में उदयपुर के दोनों जिला अध्यक्ष, नगर निगम महापौर, यूआईटी चेयरमैन, जिला महामंत्री, उदयपुर भाजपा के विधायकों के अलावा गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया भी उपस्थित थे।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?