लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: मुख्यमंत्री पद को छोड़ लंबी सियासी पारी की भूमिका लिख दी सचिन पायलट ने!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 14, 2018 17:50 IST

राजस्थान के बड़े नेताओं की दिलचस्पी हमेशा सीएम की कुर्सी में ही रही है। केन्द्र के बड़े-बड़े पद उन्हें रास नहीं आते हैं और यही वजह है कि अशोक गहलोत केन्द्र सरकार में संभावित बड़े पद के बजाय राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने पर अड़े रहे।

Open in App

कहते हैं, राजनीति में जो कुछ होता है, वह आज होता है, न बीता हुए कल और न ही आने वाले कल का कोई मतलब होता है। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद से एक कदम पीछे हटते हुए सचिन पायलट ने जो उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार कर लिया है, उसने उनकी लंबी सियासी पारी की भूमिका लिख दी है।

दरअसल, राजस्थान के बड़े नेताओं की दिलचस्पी हमेशा सीएम की कुर्सी में ही रही है। केन्द्र के बड़े-बड़े पद उन्हें रास नहीं आते हैं और यही वजह है कि अशोक गहलोत केन्द्र सरकार में संभावित बड़े पद के बजाय राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने पर अड़े रहे।

राजस्थान में सचिन पायलट के युवा समर्थक अच्छेखासे हैं, परन्तु वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के साथ इसलिए थे कि एक तो यदि पायलट सीएम बन जाते तो प्रदेश के शेष वरिष्ठ नेताओं के लिए सीएम बनने के रास्ते हमेशा के लिए बंद हो जाते और दूसरा, सचिन के मंत्रिमंडल में शामिल होना भी उनके लिए सहज नही होता। 

इन हालातों में सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री का पद ले कर सियासी समझदारी का प्रदर्शन ही किया है। अशोक गहलोत उनसे वरिष्ठ हैं इसलिए उनके साथ काम करने में वरिष्ठता का कोई प्रश्न नहीं है। पायलट ने उपमुख्यमंत्री का पद लेकर भविष्य के लिए सीएम की दावेदारी और भी मजबूत कर ली है, दूसरे शब्दों में कहें तो सीएम पद के तमाम दूसरे दावेदारों के लिए भविष्य के रास्ते बंद कर दिए हैं।

सचिन को एक बड़ा फायदा यह भी है कि उन्हें इस दौरान प्रादेशिक सरकार चलाने का खासा अनुभव भी हो जाएगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सचिन बहुत जल्दी मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं, क्योंकि हो सकता है लोकसभा चुनाव के बाद यदि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो अशोक गहलोत को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा पद दे दिया जाए!

अशोक गहलोत का सीएम बनना कोई नई उपलब्धि नहीं है, क्योंकि वे पहले भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री बन कर पायलट ने अपने सियासी खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जरूर जोड़ ली है।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावसचिन पायलटकांग्रेसअशोक गहलोतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है