लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: राहुल गांधी को 'पप्पू' कहना BJP सांसद को पड़ा महंगा, कांग्रेस पार्षद ने लगाई फटकार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 4, 2018 03:43 IST

इसके बाद कांग्रेसी पार्षद के साथ स्थानीय लोगों ने सांसद को घेर लिया। माहौल को देखते हुए सांसद को माफी मांगकर किसी तरह वहां से भागना पड़ा।

Open in App

राजस्थान में भाजपा के एक सांसद को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू कहना उस समय भारी पड़ गया, जब वो राजस्थान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को पप्पू कहा, तो वहां मौजूद कांग्रेसी पार्षद भड़क गईं।

इसके बाद कांग्रेसी पार्षद के साथ स्थानीय लोगों ने सांसद को घेर लिया। माहौल को देखते हुए सांसद को माफी मांगकर किसी तरह वहां से भागना पड़ा। दरअसल, गुजरात के सुरेंद्रनगर से भाजपा सांसद देवजी भाई राजस्थान के बांसवाड़ा के भागाकोट इलाके में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए आए थे।

जब वो बांसवाड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी हकरू मईड़ा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने वार्ड नंबर 36 पहुंचे और वहीं पर एक मीटिंग करने लगे, तभी वार्ड की पार्षद सीता डामोर वहां आ धमकी। डामोर कहने लगीं कि यहां पर पांच साल से भाजपा का शासन है। सड़क पर हर जगह गड्ढे हैं। कम से कम यहां की सड़कों के गड्ढे तो भरवा दो। इसके बाद सांसद देवजी भाई ने पूछा कि आखिर यह महिला कौन है, तो उनके बगल में बैठे लोगों ने कहा कि ये भी कांग्रेसी पार्षद हैं।

इस पर सांसद महोदय ने तपाक से कह दिया कि आप अपने पप्पू को बुला लो, वही गड्ढा भर देगा। इतना कहते ही कांग्रेसी पार्षद सीता डामोर सांसद देवजी भाई पर टूट पड़ीं। डामोर ने सांसद से कहा कि आखिर तुमने पप्पू कैसे कह दिया। यह मामला इतना गरमा गया कि वहां पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए और भाजपा सांसद को घेर लिया। फिर सांसद को सबके सामने माफी मांगनी पड़ी और किसी तरह वहां से भागना पड़ा।

इसके बाद भी लोग शांत नहीं हुए और भाजपा कार्यालय में आ धमके। विरोध कर रहे लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए भाजपा के नेताओं ने सांसद देवजी भाई को बांसवाड़ा से गुजरात के लिए वापस रवाना कर दिया।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया