लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः BJP को लगा बड़ा झटका, टिकट नहीं मिलने से नाराज विधायक सुरेंद्र गोयल ने दिया इस्तीफा

By धीरज पाल | Updated: November 12, 2018 19:32 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मानना है कि भाजपा का टिकट कटने के बाद अब निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।  बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी किया था।

Open in App

राजस्थान विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों के सदस्यों का हेर-फेर शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान में मंत्री व बीजेपी विधायक सुरेंद्र गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि  राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की जारी हुई पहली सूची में प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेन्द्र गोयल का टिकट काट दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र गोयल जैतारण विधानसभा क्षेत्र से टिकट ने मिलने से नाराज थे।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मानना है कि भाजपा का टिकट कटने के बाद अब निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।  बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी किया था। इस लिस्ट में सुरेंद्र गोयल का टिकट काट दिया गया।  दरअसल चार माह पहले जैतारण में हनुमान जंयती के अवसर पर दो समुदायों में विवाद हुआ था।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 131 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार रात को ये लिस्ट पेश की है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने 131 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 

राजस्थान में 7 दिसंबर को वोटिंग होनी है। सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रदेश में नामांकन पत्र भरने का कार्य शुरू हो जाएगा जो 19 नंवबर तक चलेगा। रविवार शाम को दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसके बाद ये लिस्ट जारी हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व  मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों