लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में प्रमुख सीटों के नतीजे तय करेंगे सियासी दिशा, एक चौथाई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 8, 2018 11:42 IST

इस बार के चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण हैं कि इनके नतीजे राजस्थान की राजनीतिक दिशा तो तय करेंगे ही, आनेवाले लोकसभा चुनाव की भूमिका भी लिखेंगे!

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कई सीटों के नतीजे प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करेंगे और इसीलिए करीब एक दर्जन सीटों पर सबकी नजर हैं। करीब एक चौथाई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है,

राजस्थान में इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। एक सौ से ज्यादा सीटों पर इन दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों में ही सीधी टक्कर नजर आ रही है। करीब एक चौथाई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है,जहां चालीस से ज्यादा सीटों पर दोनों दलों के बागी उम्मीदवारों ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। 

राजस्थान में कई सीटों के नतीजे प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करेंगे और इसीलिए करीब एक दर्जन सीटों पर सबकी नजर हैं। झालरापाटन से भाजपा की उम्मीदवार सीएम वसुंधरा राजे और कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में टोंक से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, सरदारपुरा से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उदयपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास, सरदार शहर से भंवरलाल शर्मा, नाथद्वारा से सी।पी। जोशी, बागीदौरा से पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, केकड़ी से रघु शर्मा, बीकानेर पश्चिम से बी।डी। कल्ला आदि चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा में उदयपुर से प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, टोंक से भाजपा के एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार यूनुस खान, बाडमेर विस सीट से भाजपा सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी, आदर्श नगर से पूर्व भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी, अजमेर से वासुदेव देवनानी, सपोटरा से गोलमा देवी, बीकानेर पश्चिम से गोपाल जोशी आदि किस्मत आजमा रहे हैं। श्रीगंगानगर से कामिनी जिंदल विधायक हैं और इस बार के चुनाव में भी किस्मत आजमा रही हैं। कामिनी जिंदल के नाम राजस्थान की सबसे युवा विधायक होने का रिकॉर्ड दर्ज है। 

वे नेशनल यूनियनिस्ट जमींदारा पार्टी के अध्यक्ष बी।डी। अग्रवाल की बेटी हैं।जहां सागानेर से भावापा के अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी चुनाव लड़ रहे हैं,वहीं खींवसर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से हनुमान बेनीवाल चुनावी मैदान में हैं। इस बार के चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण हैं कि इनके नतीजे राजस्थान की राजनीतिक दिशा तो तय करेंगे ही, आनेवाले लोकसभा चुनाव की भूमिका भी लिखेंगे!

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं