लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: पीएम मोदी ने राहुल पर साधा निशाना, मूंग-मसूर में फर्क भी नहीं समझते, सिखा रहे हैं किसानी

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 28, 2018 12:40 IST

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Campaign 2018: राजस्थान में सात दिसंबर, 2018 को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्षियों पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा, ''आज शौर्य और श्रम की धरती नागौर पर एक कामदार, नामदार के खिलाफ लड़ाई के मैदान में है।

Open in App

राजस्थान विधान सभा चुनावी रैली के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी पार्टियों और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ये जनसभा राजस्थान के नागौर में की। 

पीएम मोदी ने कांग्रेस और विपक्षियों पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा, ''आज शौर्य और श्रम की धरती नागौर पर एक कामदार, नामदार के खिलाफ लड़ाई के मैदान में है। आप ही में से एक मैं भी हूं। जो जिंदगी आपने गुजारी है वही जिंदगी मैं भी गुजार रहा हूं। न आप सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए है न मैं सोने का चम्मच लेकर पैदा हुआ हूं।''

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, ''जिस नामदार को ये नहीं पता कि चने का पौधा होता है कि चने का पेड़ होता है, जो नामदार मूंग और मसूर में फर्क नहीं समझते हैं, वो आज देश को किसानी सिखाते घूम रहें है।''

परिवारवाद की राजनीति पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''हम जनता से अपने पोते-पोतियों की भलाई के लिए वोट नहीं मांग रहे हैं। हम आपसे वोट मांग रहे हैं, यहां के जन-जन के सपनों को साकार करने के लिए, इस धरती का भला करने के लिए मांग रहे हैं।"

पीएम मोदी ने कहा, ''धुंआ क्या होता है ये नामदार को मालूम ही नहीं है, लकड़ी का चूल्हा कैसे जलता है ये नामदार को मालूम नहीं। मैने बचपन में अपनी मां को लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाते देखा है, धुंए से आंखों से पानी कैसे निकलता है ये मैंने देखा है और इसी से मुझे उज्ज्वला योजना की प्रेरणा मिली।''

राजस्थान में  7 दिसंबर, 2018 को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे। वहीं, प्रदेश में पिछली बार विधानसभा चुनाव 2013 में हुए थे, जिसमें राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। इस समय राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीविधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया