लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः अमित शाह ने राजस्थान के BJP नेताओं को दिया झटका, अब दोबारा तय होंगे प्रत्याशियों के नाम

By अनुभा जैन | Updated: November 2, 2018 19:38 IST

राजस्थान के 160 भाजपा विधायकों में प्रदेश नेतृत्व 95 से ज्यादा विधायकों को फिर से टिकट देना चाहता है। इनके अलावा 65 अन्य सीटें भी ऐसी हैं, जिन पर मौजूदा विधायक के साथ अन्य नाम भी विचाराधीन हैं।

Open in App

राजस्थान की लगातार हो रही बैठकों व महामंथन के बावजूद अभी भी भाजपा में उम्मीदवारों और टिकटों को लेकर विचार जारी है। केंद्रीय नेतृत्व ने एंटीइंकमबेंसी या विरोधी लहर को दूर करने के लिए कम से कम 100 से ज्यादा विधायकों को हटाने का निर्णय लिया है। दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश नेतृत्व के पैनल को अस्वीकार कर प्रदेश के बड़े नेताओं को फिर से नाम तय करने की जिम्मेदारी दी है। 

ओम माथुर को अलवर, चंद्रशेखर को जयपुर, गजेंद्रसिंह शेखावत को बीकानेर, राजेंद्र राठौड़ को गंगानगर, ओम बिड़ला को भरतपुर, निहालचंद मेघवाल को टोंक और अर्जुनराम मेघवाल को नागौर की जिम्मेदारी दी गई है। इन वरिष्ठ नेताओं से 11 नवंबर से पहले जिताऊ दावेदारों की सूचियों के साथ जातीय समीकरण, 1952 से लेकर अब तक हुए चुनावों के ट्रेंड समेत तमाम तरीके के सर्वे के साथ रिपोर्ट मांगी गयी है। 

राजस्थान के 160 भाजपा विधायकों में प्रदेश नेतृत्व 95 से ज्यादा विधायकों को फिर से टिकट देना चाहता है। इनके अलावा 65 अन्य सीटें भी ऐसी हैं, जिन पर मौजूदा विधायक के साथ अन्य नाम भी विचाराधीन हैं। एक प्रत्याशी की जगह हर सीट के लिए एक से तीन नाम मांगे गये हैं। 

केंद्रीय नेतृत्व का जोर नए चेहरों पर है। इस बात को भी नामंजूर कर दिया गया कि जिन विधायकों के टिकट काटे जाएं, उनके बेटे-पोते या परिवार के अन्य सदस्य को टिकट दिए जाएं। शाह की टीम प्रदेश भाजपा कांग्रेस के ट्रेंड को तोड़कर फिर भाजपा को सत्ता में लाने के कार्य में जीतोड मेहनत से जुटी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थानअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित