लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : कोटा में जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या

By भाषा | Updated: October 20, 2021 20:23 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 20 अक्टूबर राजस्थान के कोटा जिले के मोरपा गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार सुबह कुछ लोगों ने 62 वर्षीय एक व्यक्ति की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने गांव के 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी बंटी मीणा समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

मृतक की पहचान कोटा जिले के कैथून थाना के अंतर्गत मोरपा गांव निवासी राजाराम मीणा के रूप में हुई है।

इलाके के क्षेत्राधिकारी नेत्रपाल सिंह के मुताबिक बुधवार तड़के लाठियों से लैस करीब 10 लोग राजाराम मीणा के घर में घुस आए और उसे बुरी तरह से पीटकर वहां से फरार हो गए। राजाराम को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया।

पुलिस जांच से पता चला है कि राजाराम को लगभग आठ साल पहले प्रतिद्वंद्वी समूह के एक परिवार के सदस्य की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था और हाल ही में वह अपनी सजा की अवधि पूरी करने के बाद जेल से बाहर आया था।

पुलिस राजाराम की हत्या में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह