लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: वाहन में भरकर ले जाए जा रहे आठ गौवंश को मुक्त कराया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:52 IST

Open in App

जयपुर, 29 जून राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात को नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से आठ गौवंश को गौतस्करों से मुक्त करवाया और इन्हें हनुमान गौशाला धुनिनाथ आश्रम के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस जांच अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर से सूचना पर गौवंश लेकर जा रही एक पिकअप को मौजपुर सरस डेयरी के पास रोकने का प्रयास किया गया लेकिन पिकअप नाकाबन्दी तोड़ मौजपुर की तरफ निकल गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस गश्ती दल के पीछा करने पर गौतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर पिकअप को मौजपुर पोखर के पास छोडकर फरार हो गये। वाहन में गौवंश पाये गये, जिन्हें गौशाला के सुपुर्द कर दिया गया।

सिंह ने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को पिकअप में सवार रूकमुद्दीन और दो अन्य के खिलाफ राजस्थान गौवंश अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिकअप को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं