लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स का वीडियो वायरल, अस्पताल के अंदर गा रहे हैं गाना

By सुमित राय | Updated: March 27, 2020 13:20 IST

राजस्थान में अब तक कोरोना वायरस के 35 मामले सामने आए हैं, जबकि 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोना पीड़ितों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में डॉक्टर गाना गा रहे हैं और एक-दूसरे का हौसला बढ़ा रहे है।

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच राजस्थान में कोरोना पीड़ितों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे गाना गा रहे हैं और एक-दूसरे का हौसला बढ़ा रहे है।

वीडियो में भीलवाड़ा के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर 'छोड़ो कल की बातें.. हम हिंदुस्तानी..' गाने को गाकर एक-दूसरे की हौसला अफजाई कर रहे है ताकि ये लोग मुसीबत की इस घड़ी में मरीजों का इलाज कर सकें। 

डॉक्टरों का यह वीडियो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शेयर किया है और लिखा है, 'भीलवाड़ा के सरकारी अस्पताल के हमारे डॉक्टरों का यह वीडियो काफी प्रेरणादायक है! यह राजस्थान के लोगों की अदम्य भावना है। हमारे डॉक्टर, पैरामेडिक्स और नर्सें इतनी हिम्मत के साथ मरीजों का इलाज कर रही हैं, जो खुद की जान को जोखिम में डालकर अनदेखा कर रही हैं।'

बता दें कि राजस्थान में अब तक कोरोना वायरस के 35 मामले सामने आए हैं, जबकि 2 लोगों की मौत हो चुकी है। भीलवाड़ा में में 439 लोगों की जांच हुई, जिसमें से 18 लोगो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं और 24 लाख लोगों को डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।

बता दें कि कोरोना वायरस दुनिया के साथ-साथ भारत में भी तेजी से फैल रहा है और अब तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 724 पहुंच गई है, जबकि इस महामारी से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं उत्तराखंड में संक्रमित लोगों की संख्या 4 पहुंच गई है।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 677 भारतीय हैं, जबकि 47 विदेशी नागरिक हैं। दुनियाभर में कोरोना की चपेट में 5.32 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं और मरने वालों की संख्या 24 हजार को पार कर गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार (24 मार्च) को पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी, लेकिन जरूरी सेवाओं की चीजें पहले की तरह ही चलती रहेंगी।

इसके बाद गृह मंत्रालय ने छह पन्नों का एक दिशानिर्देश जारी किया, जिसके मुताबिक रियायती मूल्य पर सामान देने वाले, खाने पीने के सामान, किराने की दुकान, सब्जी, फल, मांस, मछली और जानवरों के खाने के दुकानें खुली रहेंगी।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाअशोक गहलोतसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?