लाइव न्यूज़ :

राजघराने की दीया कुमारी ने शादी के 21 साल बाद मांगा पति से तलाक, बताई ये वजह

By अनुभा जैन | Updated: December 9, 2018 16:05 IST

पूर्व राजघराने की सदस्य और सवाई माधोपुर की निवर्तमान विधायक दीया कुमारी ने शादी के 21 साल बाद पति नरेंद्र सिंह से तलाक मांगा है। उनके तीन बच्चे हैं।

Open in App

जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य और सवाई माधोपुर की निवर्तमान विधायक दीया कुमारी (47) ने शादी के 21 साल बाद पति नरेंद्र सिंह से तलाक मांगा है। उन्होंने गांधीनगर स्थित महानगर की फैमिली कोर्ट-संख्या एक में प्रार्थना पत्र दायर किया है। सूत्रों के अनुसार दीया की ओर से पिछले दिनों दायर हुए इस प्रार्थना पत्र पर फैमिली कोर्ट में जल्द ही सुनवाई होने की संभावना है। दीया अपनी पारिवारिक विरासत सिटी पैलेस और जयगढ़ फोर्ट समेत अन्य इमारतों और हेरिटेज के संरक्षण कार्य में भी लगी हुई हैं। दीया कुमारी और नरेन्द्र सिंह ने जाइंट अर्जी देते हुये लिखा है कि ये हमारा निजी मसला है और बहुत सोच समझकर हमने अलग होने का निर्णय किया है।

दीया जयपुर के पूर्व राजपरिवार महाराज सवाई भवानी सिंह व पद्मनी देवी की बेटी हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा जयपुर, दिल्ली व लंदन से की। दीया और सिवाड़ के कोठड़ा ठिकाने के नरेंद्र सिंह राजावत की शादी अगस्त 1997 में हुई थी और दोनों के दो बेटे और एक बेटी है। उनके बड़े बेटे पद्मनाभ सिंह को महाराज भवानी सिंह ने अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था। जबकि दूसरे बेटे लक्ष्यराज सिंह व एक बेटी है।

दीया ने 2013 में सियासत में भी कदम रखा। 2013 में वे भाजपा से जुड़ी और पार्टी ने उन्हें टिकट भी दिया। दीया ने सवाई माधोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। इस विधानसभा चुनाव में दीया का सवाई माधोपुर से टिकट काटा गया है। इसके बाद पारिवारिक कारणों का हवाला देकर दीया ने राज्य के विधानसभा चुनाव में लड़ने से भी इनकार कर दिया था। हालांकि, जयपुर में उन्होंने भाजपा के कुछ प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां और सभाएं भी की।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया