लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पदोन्नत किये जाने की चर्चा, मंत्रियों ने कहा- अच्छे काम व समर्पण का इनाम

By भाषा | Updated: November 21, 2021 14:11 IST

Open in App

जयपुर, 21 नवंबर राजस्थान के अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल के तहत तीन राज्य मंत्रियों को पदोन्नत करके काबीना मंत्री बनाये जाने की चर्चा है। इन मंत्रियों ने इसे उनके काम और समर्पण का इनाम बताया।

फेरबदल में भजनलाल जाटव, ममता भूपेश व टीकाराम जूली को राज्यमंत्री से पदोन्नत करके कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की चर्चा है। शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम को होगा। ये सभी दलित चेहरे हैं।

जाटव ने इस पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘गृह रक्षा व सिविल डिफेंस विभाग में मैंने ईमानदारी व समर्पण से काम किया। मैं पार्टी आलाकमान व मुख्यमंत्री का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरे काम को पहचाना व मुझे पदोन्नति दे रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह नये पद पर अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

वहीं ममता भूपेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कोरोना वायरस महामारी जैसी विपरीत परिस्थितियों में सरकार ने काम किया और जनता ने सराहा। हम लोगों ने प्रयास किया कि हम अपनी लोककल्याणकारी योजनाओं का कार्यान्वयन कर पाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे विभाग की बात करूं तो हमने चुनावी घोषणापत्र की लगभग 90 प्रतिशत बातों को पूरा किया। कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी हम सतत रूप से प्रयासरत रहे।’’ उन्होंने कहा कि वह इसके लिए पार्टी आलाकमान व विशेषकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आभारी हैं जिन्होंने उन पर लगातार भरोसा जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं