लाइव न्यूज़ :

दुबई एक्सपो में राजस्थान प्रतिनिधिमंडल ने निवेशकों से की चर्चा

By भाषा | Updated: November 14, 2021 22:37 IST

Open in App

जयपुर, 14 नवंबर राजस्थान सरकार के तीन मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल ने दुबई एक्सपो में विभिन्न निवेशकों के साथ अलग-अलग बैठक कर राज्य में निवेश की संभावना पर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने दुबई वाणिज्य मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें राज्य में निवेश की संभावना से अवगत कराते हुए 24 और 25 जनवरी को आयोजित होने वाले ‘इन्वेस्ट राजस्थान’ में आमंत्रित किया गया।

एक सरकारी बयान के अनुसार कई निवेशकों ने निवेश करने की इच्छा जताई। लॉजिस्टिक, सिरेमिक, स्टोन, रियल एस्टेट, पर्यटन और कृषि क्षेत्रों से संबंधित 1500 करोड़ से अधिक के सहमति पत्रों और आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए गये।

उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने एक बयान में बताया कि राज्य में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं और वन स्टॉप शॉप, रिप्स 2019, एमएसएमई एवं अन्य नीतियों के मद्देनजर 1500 करोड़ से अधिक के सहमति पत्रों और आशय पत्रों पर हस्ताक्षर हुए हैं तथा साथ ही मेडिकल, शिक्षा, आईटी, ऑटो, टेक्सटाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित निवेश प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।

प्रतिनिधिमंडल में मीणा के अलावा नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, उद्योग राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, फेडरेशन ऑफ राजस्थान एक्सपोर्टर्स के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा, राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव, रीको ईडी रुकमणी रियार के साथ ही राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी