लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : रात्रिकालीन कर्फ्यू हटाने का फैसला, कोरोना जांच शुल्क घटाकर 500 रुपये किया गया

By भाषा | Updated: January 18, 2021 18:01 IST

Open in App

जयपुर, 18 जनवरी राजस्थान सरकार ने राज्य में लागू रात्रिकालीन कर्फ्यू हटाने तथा चरण बद्ध तरीके से कुछ और छूट देने का फैसला सोमवार को किया। इसके साथ ही सरकार ने निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच शुल्क और घटाकर 500 रुपये कर दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में सोमवार को समीक्षा बैठक में यह फैसला किया गया।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘समीक्षा बैठक में राज्य में रात्रिकालीन कर्फ्यू समाप्त करने व कुछ छूट चरणबद्ध रूप में देने का निर्णय किया है।’’ इसके साथ ही गहलोत ने लोगों को आगाह किया कि हेल्थ प्रोटोकाल को अपनाना आवश्यक होगा अन्यथा संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ सकती है।

गहलोत ने कहा, ‘‘ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए कि पुनः सख्ती करनी पड़े।’’

वहीं समीक्षा बैठक में राज्य में निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस संक्रणम की जांच के आरटी-पीसीआर जांच का शुल्क 800 रुपये से घटाकर 500 रुपये करने का निर्णय लिया गया। सरकार ने साथ ही 100 बिस्तरों से अधिक क्षमता वाले निजी अस्पतालों में आरक्षित कोविड बिस्तरों की संख्या में छूट देते हुए इसे न्यूनतम 10 करने का भी निर्णय किया है।

उल्लेखनीय है कि संक्रमितों की संख्या में उछाल को देखते हुए राज्य सरकार ने 21 नवंबर को आठ जिला मुख्यालयों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। इसके तहत रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू तय किया गया। बाद में पांच और जिला मुख्यालयों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया। जिन जिला मुख्यालयों में यह कर्फ्यू लागू था उनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर व भीलवाड़ा, नागौर, पाली, सीकर, टोंक व गंगानगर शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos