लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पंडाल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई, सीएम गहलोत ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2019 12:28 IST

बाड़मेर हादसे से पहले कथावाचक ने लोगों को आगाह करते हुए बाहर निकलने को कहा था लेकिन कुछ ही सेकंड में पूरा टेंट नीचे आ गिरा। सैकड़ों श्रद्धालु नीचे दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंट के लोहे के खंबों में बिजली का करंट भी दौड़ गया लेकिन स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे कर घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक नेताओं ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान पंडाल गिरने से तीन महिलाओं सहित 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। हादसे में लगभग 50 लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे की जांच का आदेश दिया है तथा मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक नेताओं ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

रविवार अपरान्ह यह यह हादसा उस समय हुआ जब बालोतरा कस्बे के पास जसोल धाम में एक स्कूल में कथा चल रही थी। तभी अंधड़ और बारिश के बीच पंडाल नीचे श्रद्धालुओं पर आ गिरा। सैंकड़ों श्रद्धालुओं को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला व वह नीचे दब गए। बालोतरा सीमावर्ती बाड़मेर जिले का एक कस्बा है।

बालोतरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव ने कहा,' 14 व्यक्तियों की मौत हुई है और लगभग 50 अन्य घायल हुए हैं।' घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान जसोल के तत्वाधान में आयोजित यह रामकथा एक स्कूल में चल रही थी। कथाकार मुरलीधर महाराज कथा कर रहे थे इसी दौरान बारिश और तेज अंधड़ शुरू हो गया। अंधड़ इतना तेज था कि पूरा टेंट हवा में लहराने लगा।

कथावाचक ने लोगों को आगाह करते हुए बाहर निकलने को कहा था लेकिन कुछ ही सेकंड में पूरा टेंट नीचे आ गिरा। सैकड़ों श्रद्धालु नीचे दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंट के लोहे के खंबों में बिजली का करंट भी दौड़ गया लेकिन स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे कर घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

मुख्यमंत्री गहलोत ने हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए जोधपुर के संभागीय आयुक्त बी.एल. कोठारी को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। गहलोत ने हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबन्धन व चिकित्सा अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तथा उपचार के लिए उचित निर्देश दिए। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को पांच- पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। हादसे में घायलों को भी अधिकतम दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। गहलोत ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है और उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने रविवार शाम मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ हुई आपात बैठक में जसोल में हुए हादसे के बाद राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर खेद जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल के जरिए उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की प्रार्थना की है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अनेक नेताओं ने भी हादसे पर खेद जताया है।

जैसलमेर बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने हादसे पर खेद जताया है। चौधरी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली से जोधपुर आ रहे हैं। वह कल प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। हादसे में मरने वालों में देवीलाल (बालोतरा), सुंदरदेवी निवासी जसोल, जबरसिंह (बालोतरा), केवलदास संत, पेमाराम, चंपालाल निवासी मूंगड़ा, अविनाश व्यास जोधपुर, इंदरसिंह जागसर, सांवलदास जसोल, मालसिंह अजमेर, रमेश कुमार जसोल, नेनूदेवी जसोल, जितेंद्र पारलू व नारंगी पत्नी जोगाराम पारलू है। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया