लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत, न्यायिक जांच का आदेश

By भाषा | Updated: July 27, 2020 05:57 IST

विधायक ने बताया कि मामले की न्यायिक जांच और अन्य मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में झालावार जिले के खानपुर पुलिस थाने में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की हिरासत में कथित तौर पर पिटाई किये जाने के चलते मौत हो गई घटना की न्यायिक जांच का आदेश दिया गया है।

राजस्थान में झालावार जिले के खानपुर पुलिस थाने में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की हिरासत में कथित तौर पर पिटाई किये जाने के चलते मौत हो गई। घटना की न्यायिक जांच का आदेश दिया गया है। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि थाने में उसे बुरी तरह से पीटा गया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 176 (मौत की मजिस्ट्रेट द्वारा जांच) के तहत मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

परिवार की मांग पर बाद में मामले की न्यायिक जांच का आदेश दिया गया। परिवार की मांग का स्थानीय विधायक ने समर्थन किया था। झालावार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि हिरासत में मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत खानपुर थाने के थानेदार कमलचंद मीणा को निलंबित कर दिया गया है और थाने के सारे कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी किरण सिंह सिद्धू ने बताया, " यह अभी साबित नहीं हुआ है कि उसकी मौत हिरासत में हुई है। रिकॉर्ड के मुताबिक, वह हमारी हिरासत में नहीं था।

बहरहाल, सीआरपीसी की धारा 176 के तहत मामले की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट कर रहे हैं। " झालावार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने कहा कि मृतक राजेश मीणा (28) जिले के खानपुर शहर की रायगर बस्ती का रहने वाला था। शनिवार शाम एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यादव ने बताया कि शनिवार दोपहर मीणा को शस्त्र कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था और शुरुआती पूछताछ के बाद उसे नोटिस देकर थाने से जाने दिया गया था।

एएसपी ने दावा किया कि मीणा की हालत "बिगड़ गई" और वह थाने के परिसर में ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गए, जहां शाम में उसकी मौत हो गई। इस बीच, मृतक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि खानपुर थाने के कर्मियों ने मीणा को प्रताड़ित किया, जिससे उसकी मौत हुई। स्थानीय भाजपा विधायक नरेंद्र नागर के साथ परिवार के सदस्यों ने रविवार सुबह खानपुर कस्बे में प्रदर्शन किया और खानपुर थाने के कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

इसके बाद स्थानीय प्रशासन थानेदार को निलंबित करने, उसे पीटने में कथित रूप से शामिल दो पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने, मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने तथा मृतक की 18 महीने की बच्ची की मदद का आश्वासन देने के बाद परिवार के सदस्य शव के पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। विधायक ने बताया कि मामले की न्यायिक जांच और अन्य मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे