लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 44 लाख रुपये कीमत का सोना पकड़ा

By धीरेंद्र जैन | Updated: February 13, 2020 05:22 IST

कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया और उनके पास से एक किलो से अधिक सोना जब्त कर लिया जिसकी कीमत 44 लाख से अधिक आंकी जा रही है।

Open in App

जयपुर एयरपोर्ट पर तस्करी के दो मामले सामने आए हैं। जिसमें बैंकाॅक से आया यात्री अपने रैक्टम में 589 ग्राम सोना छुपा कर लाया था, वहीं, दुबई से आया एक अन्य यात्री भी अपने रैक्टम में 475 ग्राम सोना छुपाकर लाया था। कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया और उनके पास से एक किलो से अधिक सोना जब्त कर लिया जिसकी कीमत 44 लाख से अधिक आंकी जा रही है।

जानकारी के अनुसार पहला मामला मंगलवार देर रात का है जब इंटेलीजेंस को मोहम्मद बिलाल द्वारा सोना तस्करी करने की सूचना मिली। जो एयर एशिया की फ्लाइट सं. एफडी-130 से जयपुर पहुंचा। जयपुर एयरपोर्ट पर पूछताछ के दौरान आरोपी घबरा गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके रैक्टम से 589.860 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 24 लाख 65 हजार बताई गई है।

वहीं दूसरा मामला बुधवार सुबह का है जब एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स-196 जयपुर पहुंची तो कस्टम विभाग को जांच के दौरान एक यात्री मोहम्मद अब्दुल नाजिर पर संदेह हुआ। जांच करने पर उसके अंदर मेटल होने के संकेत मिले। पूछताछ में उसने बताया कि रैक्टम में सोना लाया है। आरोपी के पास से 475.99 ग्राम सोना बरामद हुआ जिसकी कीमत 20 लाख 31 हजार बताई जा रही है। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं